Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी का आज लुंबिनी दौरा

 

राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी का आज लुंबिनी का दौरा करने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति भंडारी लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लुंबिनी प्रथम त्रियान प्रज्ञा सम्मेलन में भाग लेने के लिए लुंबिनी जा रही हैं। दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी यह जानकारी विश्वविद्यालय के रजिष्ट्रार डा. तिलकराम आचार्य ने दी है ।

राष्ट्रपति विश्वविद्यालय में बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन करेंगी । त्रियान सम्मेलन के उद्घाटन से पहले राष्ट्रपति भंडारी कपिलवस्तु के बाणगंगा में कैलाश आश्रम का भी निरीक्षण करने वाली हैं। लुंबिनी में आयोजित त्रियान सम्मेलन में नेपाल के बौद्ध विद्वान और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन बौद्ध संस्कृति और समृद्धि पर कार्य पत्र प्रस्तुत किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *