Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीटीईभीटी के उपाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने के लिए डा. केसी की मांग

 
डा. गोविन्द केसी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ दिसम्बर । चिकित्सा शिक्षा अभियान्ता डा. गोविन्द केसी ने सीटीईभीटी के उपाध्यक्ष खगेन्द्र अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने के लिए मांग किया है । डा. केसी का आरोप है कि अधिकारी ने चिकित्सा शिक्षा ऐन और चिकित्सा शिक्षा आयोग का निर्णय कई बार उलंघन किया है । उन्होंने यह भी चेतावनी दिया है कि अगर अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो कभी भी आमरण अनशन शुरु हो सकती है ।
स्मरणीय है, अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए डा. केसी ने इससे पहले भी सरकार को ध्यानाकर्षण किया था । डा. केसी ने दावा किया है कि अधिकारी निजी कॉलेज के संचालक एवं मेडिकल माफिया के लिए काम करनेवाले प्रतिनिधि पात्र हैं । आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डा. केसी ने कहा है– ‘प्राविधिक तालीम संचालन के लिए निर्मित परिषद् के अध्यक्ष प्रधानमन्त्री होते हैं । उसी परिषद् के उपाध्यक्ष समग्र चिकित्सा शिक्षा और नियामक निकाय चिकित्सा शिक्षा आयोग का निर्णय अनदेखा करते हुए कार्यक्रम संचालन कर रहे हैं, मीडिया में वक्तव्यबाजी कर रहे हैं, ऐसा करना सरकार के लिए भी लज्जास्पद है ।’
परिषद् के अध्यक्ष की हैसियत से तत्काल ऐसी हरकत को रोक कर अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए डा. केसी ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया है । लेकिन उन्होंने यह भी स्मरण किया है कि उपाध्यक्ष अधिकारी को हटाने की अधिकार शिक्षा मन्त्री को है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *