Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL Mega Auction 2022: इन 6 भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बरसेगा पैसा… Aakash Chopra की भविष्यवाणी

ipl auction
 

ipl auction

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2020 Mega Auction) को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी भविष्यवाणी की है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने अपनी राय मेगा ऑक्शन को लेकर दी है.

दरअसल अपने चैनल पर चोपड़़ा ने उन 6 कैप्ड खिलाड़ियों (Capped Indian Players in IPL Auction) को लेकर भविष्यवाणी की है जो ऑक्शन में महंगे बिक सकते हैं.

पूर्व टेस्ट क्रिकेट को लगता है कि फ्रेंचाइजी ऑक्शन के दौरान हार्दिक पांड्या, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन (Hardik Pandya, Harshal Patel, Rahul Chahar, Deepak Chahar, Ravichandran Ashwin and Shikhar Dhawan) को खरीदने के लिए काफी पैसे खर्च कर सकती है.

यह भी पढें   नेपाल प्रीमियर लीग : विराटनगर किंग्स को सन्दीप लामिछाने से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

 

इन 6 खिलाड़ियों में हार्दिक सबसे ज्यादा महंगे साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हार्दिक का फॉर्म भले ही इस समय अच्छा नहीं रहा है लेकिन उनके ओहदे में कोई कमी नहीं आई है. वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की धुनाई कर सकता है और मैच के दौरान कुछ ओवर भी कर सकते हैं. मुझे लगता है कि ऑक्शन में फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए मन माफिक पैसे खर्च कर सकती है.

यह भी पढें   नेपाल में होंगे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के 15 मैच

 

हर्षल पटेल को रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान आरसीबी ने रिलीज कर दिया है. अब पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर ने कहा है कि ऑक्शन में उनके नाम की भी खूब चर्चा होगी. वह एक सीज़न का आश्चर्य नहीं है क्योंकि उसने हाल ही में भारत के लिए खेला और अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ मैदानों में प्रदर्शन किया है, उन्होंने हर जगह अच्छी गेंदबाजी की है. हर्षल के पास गेंदबाजी में विविधता है जो उन्हें अहम बनाता है.

यह भी पढें   नेपाल में होंगे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के 15 मैच

 

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने दीपक चाहर को लेकर भी बात की और कहा कि ऑक्शन में चाहर को भी फ्रेंचाइजी टीम में खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च कर सकती है. वह पहले छह ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इसलिए वह मैच विनर हैं. वह बल्लेबाजी भी कर सकता है. वह सीएसके में थे इसलिए उन्होंने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन एक अन्य फ्रेंचाइजी में उन्हें बल्लेबाजी करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सकता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com