Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#DaraSingh दारा सिंह ने जब 200 किलो के किंग कॉन्ग को उठाकर रिंग के बाहर फेंक दिया था- देखें Video

 

दिवंगत एक्टर दारा सिंह (Dara Singh) का आगामी शुक्रवार को बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 19 नवंबर साल 1928 को पंजाब के धरमूचक में हुआ था. दारा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रेसलिंग के लिए भी खूब याद किए जाते हैं.

 

कुश्ती प्रतियोगिताओं के इतिहास में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक दारा सिंग और किंग कॉन्ग (King Kong) के बीच फाइट को हमेशा याद किया जाता है. इस मैच में दारा सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के लगभग 200 किग्रा के किंग कॉन्ग को उठाकर रिंग के बाहर फेंक दिया था.

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

 

दारा सिंह (Dara Singh) ने अपने कुश्ती कौशल के लिए ‘रुस्तम-ए-पंजाब’ और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ का खिताब जीता था. दारा सिंह ने 50 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें ‘किंग कॉन्ग’ और ‘फौलाद’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है. दारा सिंह, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर गए थे. दारा सिंह ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘फर्ज’, ‘कल हो ना हो’, ‘मर्द’ और ‘चम्‍बल की रानी’ प्रमुख हैं. दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed