Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘ये गलियां ये चौबारा’ पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी सुरीली आवाज से जीता फैन्स का दिल- Video

 

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फेमस सॉन्ग ‘ये गलियां ये चौबारा’ का रिक्रिएशन किया है. धमाका रिकॉर्ड्स और सारेगामा द्वारा प्रस्तुत इस ट्रैक को पद्मिनी ने खुद गाया है. धमाका रिकॉर्ड्स के प्रियांक शर्मा ने प्रेम रोग से पद्मिनी कोल्हापुरे का प्रतिष्ठित सॉन्ग ‘ये गलियां ये चौबारा’ रिलीज किया है.इस सॉन्ग को एक्ट्रेस ने खुद अपनी भावपूर्ण और सुरीली आवाज में गाया है.

 

इससे पहले, धमाका रिकॉर्ड्स ने सभी म्यूजिक चार्ट्स में शीर्ष स्थान हासिल किया था और अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, श्रद्धा कपूर, आदि सहित 15 दिग्गज कलाकारों द्वारा अभिनीत अपने शानदार सॉन्ग ‘हम हिंदुस्तानी’ के लिए सुर्खियां बटोरी. अब प्रियांक शर्मा के लेबल ने वर्ष का सबसे बड़ा दिल छू लेने वाला वेडिंग एंथम रिलीज किया है

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

“मैं लेबल शुरू करने से पहले ही इस सॉन्ग को रिक्रिएट करना चाहता था. यह मेरी मां के लिए सबसे खास सॉन्ग रहा है और इसे रिक्रिएट करने और अपने लेबल पर रिलीज करने का मौका मिलना मेरे लिए विशेष से कहीं अधिक है. सारेगामा को दिल से धन्यवाद, हम आशा करते हैं कि हर कोई इसे उतना ही प्यार देगा, जितना उन्होंने ओरिजिनल को दिया था”.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *