योगेश भट्टराई का प्रस्तावः भीम रावल को एमाले स्थायी कमिटी सदस्य बनाया जाए

काठमांडू, १२ दिसम्बर । नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने नेता भीम रावल को केन्द्रीय सदस्य बनाकर स्थायी कमिटी सदस्य मनोनित करने के लिए प्रस्ताव किया है । भक्तपुर में जारी केन्द्रीय कमिटी बैठक में उन्होंने यह प्रस्ताव किया है ।
पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली द्वारा ४४ नेताओं को केन्द्रीय सदस्य मनोनित करने के लिए प्रस्ताव हुआ है, उसमें नेता भीम रावल का नाम नहीं है । यही देखकर सचिव भट्टराई ने कहा कि वरिष्ठता, नयां पीढ़ी और समावेशिता को मध्यनजर करते हुए पोलिव्युरो निर्माण करना चाहिए । इसमे रावल को भी समेटने के लिए उन्होंने आग्रह किया ।

