Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योग समिति नेपाल में १५ सदस्यीय नयां कार्य समिति

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
नेपालगंज, १३ दिसम्बर । योग समिति नेपाल ने १५ सदस्यीय नयां कार्य समिति चयन किया है । नेपालगंज स्थित सिद्धार्थ कॉटेज में सम्पन्न अधिवेशन ने योग गुरु गिरिराज शर्मा भट्टराई के अध्यक्षता में सभी सदस्य को सर्वसम्मत चयन किया । समिति के महिला उपाध्यक्ष पद में लोकमाया सुवेदी ‘सुमित्रा’, पुरुष उपाध्यक्ष पद में जगदीश चन्द्र तिमिल्सेना, कोषाध्यक्ष पद में अम्बिका कोइराला, सह–कोषाध्यक्ष पदमा मन्दरा शर्मा ‘विन्दु’, सचिव पद निर्मला शाह और सह–सचिव में शालिकराम खनाल चयनित हुये हैं ।
इसीतरह सदस्यों में जया चन्द, शर्मिला शाह, सरिता सिंह, झविलाल शर्मा न्यौपाने, ज्योति प्रकाश पौडेल, टंकनाथ पौडेल, चिरञ्जीवी ज्ञवाली और खिमानन्द अर्याल चयन हुये हैं । निर्वाचन अधिकृत तथा अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी के अनुसार अविधेशन सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन अधिकृत विश्वजीत तिवारी के संयोजकत्व में अरुण सिंह और मेघनाथ ढकाल सम्मिलित निर्वाचन समिति बनायी गई थी ।
गिरिराज शर्मा भट्टराई के अध्यक्षता और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डा. बुद्धिसागर रेग्मी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संबंधी त्रास कायम ही है, ऐसी अवस्था में आवश्यक जनचेतना के साथ घर–घर में जाकर योग प्रशिक्षकों ने योग सिखाया है । कार्यक्रम में ऐसे प्रशिक्षकों को प्रमाण–पत्र सहित सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक द्वय लोकमाया सुवेदी और झबिलाल शर्मा ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रेग्मी, नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश के उपाध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाईं, कृपा मेडिकल नेपालगन्ज के मुत्ररोग बिशेषज्ञ डा. प्रबीण गुप्ता, नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं २ के कार्यवाहक वडाध्यक्ष आशा बिष्ट, राजन बहादुर राना मगर, नन्दलाल वैश्य, विश्वजीत तिवारी, जेष्ठ आजीवन सदस्य निल बहादुर शाक्य जैसे व्यक्तित्व ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया । कार्यक्रम में कार्य समिति सदस्य तथा योग प्रशिक्षक शालिकराम खनाल ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया और योग प्रशिक्षक निरञ्जना मल्ल ने कविता वाचन की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com