प्रचण्ड की अभिव्यक्ति के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, नेप्स इंडेक्स २२ के लाइन पर आ गया
काठमांडू, १३ दिसम्बर । हफ्ता के दूसरे दिन सोमवार को शेयर बाजार (नेप्से इंडेक्स) में ७९ अंक की गिरावट आई है । आज नेप्से इंडेक्स ७९.२३ अंक गिरकर २२८२ अंक पर आ गया है । कल रबिवार ८८ अंक के साथ माइनस में आकर इन्डेक्स २३०० की लाइन पर आया था । नेप्से में जारी गिरवाट आज भी नहीं रुका है । दो दिनों के भीतर लगभग १६० अंक से बाजार में गिरावट आया है, इसके पीछे नेकपा माओवादी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा शेयर बाजार के संबंध में व्यक्त अभिव्यक्ति को लिया जा रहा है ।
नेप्से इंडेक्स के साथ–साथ क्लास ए वर्ग में सूचिकृत कंपनियों को मापन करनेवाला सेंसिटिव इंडेक्स में भी १२(४७ अंकों की गिरावट आई है । नेप्से और सेंसिटिव दोनों में गिरावट के साथ, लेन–देन की राशि लगभग ४ बिलियन रुपये तक पहुंच गई है । लेनदेन की राशि रविवार की तुलना में अधिक है । बाजार में भारी गिरावट के बावजूद सोमवार को कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई । गुहेश्वरी मर्चेंट फाइनेंस, बॉटलर्स नेपाल (तराई), यूनिलीवर, माउंटेन एनर्जी के शेयर की कीमत आज बढ़ी है ।

