संसदीय विकास कोष से आर्यघाट और धर्मशाला निर्माण
वीरगंज, १४ दिसम्बर । सांसद् प्रदीप यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में संसदीय विकास कोष की रकम से आर्यघाट और धर्मशाला निर्माण करवाया है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् यादव ने सामुदायिक समस्या निर्मूलीकरण के उद्देश्य से वीरगंज महानगरपालिका–२० हरपतगंज में १० लाख रुपये कीलागत में सामुदायिक आर्यघाट और अपौनी में २० लाख रुपये की लागत में धर्मशाला निर्माण किया है ।
व्यवस्थित आर्यघाट के अभाव के कारण हरतगंजबासी को बारिश के समय में दाहसंस्कार के लिए मुश्कील हो जाती थी । स्थानीयबासी से आग्रह होने पर सांसद् यादव ने इसके लिए १० लाख रकम विनियोजन किया था । आर्यघाट निर्माण सम्पन्न हो जाने के बाद यहां एक ही साद दो शवों का दाहासंस्कार किया जा सकता है ।
इसीतरह वार्ड नं. २० स्थित अपौनी टोल में सामुदायिक धर्मशाला निर्माण के लिए २० लाख रुपयों की व्यवस्था की गर्य है । स्थानीयबासी के पहल में धर्मशाला निर्माण के लिए पहले ही प्रारम्भीक काम शुरु हुआ था, लेकिन रकम अभाव से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पायी थी । सांसद् यादव का कहना है कि धर्मशाला एवं आर्यघाट समुदाय के लिए अपरिहार्य है, लेकिन उसकी सही व्यवस्थापन ना होने से स्थानीयबासी को दुःख झेलना पड़ रहा है । इसीलिए सामाजिक समस्या को मध्यनजर करते हुए संसदीय विकास कोष का रकम इसके लिए विनियोजन किया गया है ।
धर्मशाला उद्घाटन कार्यक्रम में वडा अध्यक्ष पारस यादव, जसपा इकाई अध्यक्ष विकास गुप्ता, सांसद प्रतिनिधी घनश्याम गुप्ता, सुरेश पटेल, हरेन्द्र पटेल, रामचन्द्र गुप्ता एवं हरपतगन्जवासियों की उपस्थिति रही थी ।

