एमाले सांसदों की विरोध से राष्ट्रीयसभा बैठक स्थगित
काठमांडू, २० दिसम्बर । नेकपा एमाले की ओर से विरोध होने के कारण राष्ट्रीयसभा बैठक अपने कार्यसूची में प्रवेश किए बिना ही स्थगित हो गया है । आज सोमबार बैठक शुरु होते ही एमाले संबंद्ध सांसदगण खडे होकर विरोध किए थे । राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष गणेश तिमिल्सिना ने सांसदों को बारबार बैठने के लिए आग्रह किया, लेकिन आग्रह को अनदेखा हो गई । उसके बाद अध्यक्ष तिमिल्सिना ने बैठक को कार्यसूची में प्रवेश कराए बिना ही स्थगित कर दिया ।
स्मरणीय है, गत भाद्र २३ गते से नेकपा एमाले की ओर से जारी अवरोध के कारण संघीय संसद् की दोनों सदन का बैठक संचालन नहीं हो पा रहा है ।

