ओली की वजह से एमसीसी पास नहीं होगाः शर्मा

काठमांडू, २० दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता दीनानाथ शर्मा ने टिप्पणी की है कि मुख्य विपक्षी दल नेकपा एमाले के कारण अमेरिकी सहायता संबंधी सम्झौता मिलेनियम चैलेंज कॉम्पेक्ट (एमसीसी) संसद से पारित होने की संभावना कम है । शर्मा ने यह टिप्पणी तब की जब एमसीसी सहित मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली सहभागी होने के लिए नहीं गए ।
नेता शर्मा ने कहा है ‘ओएलजी ने एमसीसी पास करने के लिए संकट खड़ा कर दिया । अब तो ओएलजी की वजह से ही एमसीसी पास नहीं होगा ।’ उनका यह भी कहना है कि ओली की चरित्र विरोधाभाष है । उन्होंने आगे कहा– ‘जब ओली जी सरकार में थे, उस समय आरोप लगाते थे कि सभामुख के कारण एमसीसी पास नहीं हो रहा है । आज सरकार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में कमजोर दिखाने के लिए एमाले प्रयासरत है ।’
नेता शर्मा ने कहा कि एमसीसी नेपाल की एजेण्डा है, इसको पास करना होगा । उन्होंने कहा कि एमाले की ओर से एमसीसी के विरुद्ध जो आवाज उठ रही है, वह बेइमानीपूर्ण तर्क है ।

