Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी जयंती मनाने के लिए समिति निर्माण

 

काठमांडू, २० दिसम्बर । ३००वीं पृथ्वी जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस –२०७८मनाने के लिए नेपाल प्रज्ञा–प्रतिष्ठान, नेपाल संगीत और नाटक प्रज्ञा–प्रतिष्ठान, नेपाल ललितकला प्रज्ञा–प्रतिष्ठान और सांस्कृतिक संस्थान के अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है । कमलादी स्थित प्रज्ञा प्रतिष्ठान में सम्पन्न बैठक यह निर्णय किया है ।
समिति में प्रतिष्ठान के कुलपति गङ्गाप्रसाद उप्रेती संयोजकत्व हैं । इसीतरह समिति में सङ्गीत तथा नाट्य प्रज्ञा–प्रतिष्ठान के कुलपति नारायणभक्त श्रेष्ठ ‘रायन’, नेपाल ललितकला प्रज्ञा–प्रतिष्ठान के कुलपति कान्छाकुमार कर्माचार्य, तीन अन्य प्रज्ञा–प्रतिष्ठान के उपकुलपति क्रमशः जगमान गुरुङ, हरिहर शर्मा और गोपाल चित्रकार, सङ्गीत तथा नाट्य प्रज्ञा–प्रतिष्ठान और ललितकला प्रज्ञा–प्रतिष्ठानका सचिव क्रमशः श्यामप्रकाश तमोट और विपिन घिमिरे एवं सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष और महाप्रबन्धक क्रमशः प्रेमनाथ अधिकारी और अशोक प्यासी राई सदस्य तथा नेपाल प्रज्ञा–प्रतिष्ठान के सचिव प्रा.जगत्प्रसाद उपाध्याय ‘प्रेक्षित’ सदस्य सचिव हैं । उल्लेखित सदस्यों की मूल व्यवस्थापन समिति बनाया गया है ।
फाउंडेशन के अनुसार बैठक ने पृथ्वी जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेपाल के एकीकरण में विभिन्न समुदायों की भागीदारी’, पुस्तक प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रदर्शनी, सांस्कृतिक झांकी और माल्यार्पण के साथ जुलूस एवं संगोष्ठी आयोजन करने का निर्णय लिया गया । उल्लेखित कार्यक्रम संयुक्त रुप में किया जाएगा । कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावकारी बनाने के लिए पौष २५ गते पुस्तक प्रदर्शनी और चित्रकला प्रदर्शनी, पौष २६ गते विचार–गोष्ठी तथा पौष २७ गते जातीय सांस्कृतिक झाँकी सहित के शोभायात्रा और पृथ्वीनारायण शाह के प्रतिमा में माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है । २७ गते ही अपराह्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजना किया जाएगा । पुस्तक प्रदर्शनी, विचार–गोष्ठी और शोभायात्रा का व्यवस्थापन नेपाल प्रज्ञा–प्रतिष्ठान की ओर से की जाएगी । चित्रकला प्रदर्शनी का व्यवस्थापन ललितकला प्रज्ञा–प्रतिष्ठान की ओर से और सांस्कृतिक कार्यक्रम का व्यवस्थापन सङ्गीत तथा नाट्य प्रज्ञा–प्रतिष्ठान और सांस्कृतिक संस्थान की ओर से होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed