Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो कृष्णसार ने तीज प्रतियोगिता किया

 

2नेपालगन्ज,(बाँके जिला) पवन जायसवाल, भाद्र२४ गते ।
नेपालगन्ज में रहा रेडियो कृष्णसार एफ.एम. ने हरितालिका तीज (कजली) के अवसर पर तीज प्रतियोगिता का आयोजन भादौं २१ गते शुक्रवार को किया ।
आऊ नाचौ तीज प्रतियोगिता में बर्दिया जिला के गोल्डेन फ्युचर डान्स सेन्टर प्रथम स्थान में । तीज प्रतियोगिता में ४२ प्रतिस्पर्धी को पिछे करके गोल्डेन फ्युचर ने प्रथम होकर नगद १० हजार प्राप्त किया ।
यह समूह ने परम्परागत नेपाली संस्कृतियों से आधुनिक अवस्था तक का संयोजन नृत्य प्रस्तुत किया था ।
इसी प्रतियोगिता में नेपालगन्ज की विनिता जिएम द्वितीय स्थान में हुई, रांझा की राधा गुरुङ तृतीय स्थान में और नेपालगन्ज की गरिमा रेग्मी सान्त्वना हुई थी ।
नेपालगंज क सुर्खेतरोड में रहा साथी कृष्ण कटेज पार्टी प्यालेस में शुक्रबार शाम को  सम्पन्न हुआ प्रतियोगिता में द्वितीय होने वाले को ५ हजार, तृतीय को हजार, और सान्त्वना पुरस्कार को दो हजार नगद पुरस्कार प्रदान किया था । 1
ऐसे उत्कृष्ट भेषभुषाओं में पुरस्कार एलिजा जिएम को और प्रोत्साहन पुरस्कार एक पैरों की रही तव्भी आकर्षक नृत्य करने वाली अमृता चौधरी को भी प्रदान किया था । एकल, युगल और समुह करके ४२ समूह ने नृत्य सहभागी प्रतियोगिता में दिनभर  हजारों की तदात में दर्शकों की सहभागिता रही थी । प्रतियोगिता में अधिक प्रतियोगियों ने  विष्णुमा“झी  का भिनाजु पल्केर बोल के गीतों पर नृत्य की ।
प्रतियोगिता में के.वी. शाही, माया अधिकारी और प्रभात सुवेदी ने निर्णायकों का भुमिका निर्वाह की ।
प्रतियोगिता में एफ.एम. के स्टेशन प्रमुख तुला अधिकारी, समाचार प्रमुख राकेश मिश्र, कार्यक्रम सयोजक माधव अधिकारी, साथी कृष्ण कटेज पार्टी प्यालेस के संचालक वीना शर्मा, माईती नेपाल के क्षेत्रीय संयोजक केशव कोईराला, श्री गौरी शंकर ट्ेडर्स नेपालगन्ज के अनील आचार्य लगायत लोगों ने प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण हुयें शुभकामना भी व्यक्त किया । इसी तरह रेडियो कृष्णसार एफ.एम.ने गत वषों से  तीज के अवसर पर प्रतियोगिता करते आ रहा एफ. एम. के प्रमुख तुला अधिकारी ने यह जानकारी दी ।Group

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed