Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माता वैष्णोंदेवी गुफा अब नेपालगंज मे

 

Baishnavdeviनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल,  असोज २१ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज स्थित प्रशिध्द माता बागेश्वरी मन्दिर के पूर्व मे माता वैष्णोंदेवी का देवीगुफा बनाया गया है । सबों के लियें दरबार का उद्घाटन बडा दशैं के घटस्थापना के दिन किया गया है ।
हिन्दू धर्मावलम्बीयों की आस्था का केन्द्र के रुप में रहा गुफा का मुख्य स्वरुप भारत का जम्बु काशमीर में है । काशमीर में जो भक्तजन नही जा पातें हैं उनलोगों के लिये यह बहुत अच्छा जगह बनाया गया है । यह गुफा नेपालगन्ज में करीब ३७ लाख रुपिया के लागत में तयार किया गया है । यहाँ ७० फिट ऊचाँ माता जी का  मन्दिर का गुफा निर्माण किया गया है ।
बाँके जिला प्रशासन कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख जिला अधिकारी जीवन प्रसाद ओली और बागेश्वरी मन्दिर नेपालगन्ज के मूल महन्त चन्दन नाथ योगी संयुक्त रुप में विधिवत रुप से इसका समुद्घाटन किया ।
धार्मिक विधि विधान से माता वैष्णों देवी दरबार गुफा का आम जतना को दर्शन के लियें समुद्घाटन किया गया  है ।
बडा दशै खौर दीपावली  के अवसर पर इस क्षेत्रो के श्रद्धालु भक्त जन के लिये माता वैष्णों देवी  मन्दिर दरबार का गुफा निर्माण किया गया निर्माण व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया ने यह जानकारी दी है ।
माता जी के मन्दिर में राम जानकी, गाणेश, हनुमान, नव दुर्गा के साथ ३५ मूर्तियाँ और पहाड, गुफा दरवार बनाया गया है  । व्यवस्थापन समिति के सदस्यों में दिपक लोध, राकेश जायसवाल, राकेश सोनी, राज कुमार लोध, नयन सिंह राना, नरेश अग्रवाल, राम प्रसाद धिताल, प्रमेन्द्र श्रेष्ठ, विनोद कुमार नाग, राज कुमार बि.क., कुमार थापा लगायत १५ सदस्सीय  समिति है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com