Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का २३वाँ वार्षिकोत्सव

 

नेपालगन्ज (बाँके) , पवन जायसवाल, असोज १९ गते ।
बाँके के ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, नेपालगन्ज ने अपना २३वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया ।
इसी अवसर पर पत्रकार तथा दर्जनों व्यक्तित्वों को अभिनन्दन और सम्मान भी  बाँके जिला विकास समिति के स्थानीय विकास अधिकारी के प्रमुख आतिथ्य में किया गया ।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर अतिरिक्त केन्द्र की संस्थापक संचालिका ब्रम्हाकुमारी दुर्गा दिदी को पश्चिम नेपाल के राजयोग प्रशिक्षण केन्द्रों की ओर से विशेष अभिनन्दन और सम्मान किया गया था । उन को भेरी, कर्णाली, राप्ती, महाकाली तथा सेती अञ्चल लगायत के प्रतिनिधियों ने अभिनन्दन किया था ।
उसी अवसर में स्थानीय विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र प्रसाद ढकाल, केन्द्र की संस्थापक संचालिका ब्रम्हाकुमारी दुर्गा और केन्द्र की सह– संचालिका ब्रम्हाकुमारी मुना बहन ने नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार तथा जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्ण लाल चुके, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अच्यूत प्रसाद प्रसाई, नेपालगन्ज लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रसाई, समाजसेवी एवं होटल बाटिका प्रा. लिं के प्रशान्त बहादुर शाह, नेपालगन्ज मेडिकल कलेज के एम.डी. डा. सुरेश कनोडिया, उद्योगपति दुगढ गु्रप के प्रदीप छाछेड, समाजसेवी मोहन केसी, मंगल प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज के प्राचार्य सुशील वर्मा, क्यान भेरी के अध्यक्ष जीतेन्द्र जोशी, दाङ जिला के ब्रम्हाकुमार अर्जुन श्रेष्ठ, ब्रम्हा कुमारी शान्ता खनाल, समाजसेवी मधुसुदन रिजाल लगायत दर्जनो को दोसल्ला ओढाकर अभिनन्दन और सम्मान किया गया था ।
इसी तरह केन्द्र में दीर्घ सेवा करने वालों में ब्रम्हाकुमार कृष्ण, ब्रम्हाकुमारी गीता, मीना और सरीता को भी सम्मान्नित किया गया था ।
अभिनन्दन के बाद  विशेष समारोह में बोलते हुए हम लोगों ने नेपालगन्ज के वार्ड नं. १० घसियारन टोल में एक कमरें से कई दिनों तक ही न खाकर पानी केवल पीकर ही ईश्वरीय सेवाओं में लगे रहे उसको स्मरण करते हुए आज सभी भाई बहनों के सहयोग में क्षेत्रभर ही व्यापक बना चुकी हूँ सन्तोष व्यक्त कीया ।
कार्यक्रमों के वीच– वीच में दाङ तुलसीपुर मे रहा पीस पाययिर बोर्डिङ स्कुल, नेपालगन्ज के मोडर्न पब्लिक हाई स्कूल तथा केन्द्र के बालबालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया था ब्रम्हाकुमार हुकुम भाई और बन्दना बहन ने स्वागत और आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया ।
उसी अवसर में एनेकपा माओवादी के भरत प्रसाई, मोहन केसी., वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके, केन्द्र की सह–संचालिका बम्हाकुमारी मुना लगायत लोगों ने मानवीय मूल्य, मान्यताओं को ह्रास हो रहा है,  दुराचार का साम्राज्य जमा रहा है और नकारात्मक सोंचों से प्रश्रय पाते आ रहा वर्तमान समय में बम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र मानवीय मूल्य और मान्यताओं को स्थापित करने में सकारात्मक भूमिका निर्वाह किया चर्चा  किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com