Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 25 दिसबर 2021 शनिवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *

आज दिनांक 25 दिसबर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 207

शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- षष्ठी सायं 4:03 तक उपरांत सप्तमी,
नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 1:33 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी,
योग:- प्रीति दिन में 9:07 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य :- *मूल नक्षत्रे धनु राशौ रवि*
चंद्रमा :- *सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज तुलसी ज्यांतीं में सायं श्री तुलसी पूजन श्री विष्णु कथा पूजन किया जाएगा।*
साथ ही *आज शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   मनकामना केबलकार कल मंगलवार बंद रहेगा

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज कुछ कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी. धन लाभ की स्थिति भी बनी हुई है, लेकिन प्रतिद्वंदियों और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें.

🐂वृष
आज तनाव की स्थिति बनी रहेगी. क्रोध के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है. इसलिए आज धैर्य और संयम बनाए रखें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है.

👫🏻मिथुन
आज गलत कार्यों को करने से बचें. आज परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें. सफलता मिलेगी. आज बिना सोच समझे निवेश करने से हानि उठानी पड़ सकती है. कर्ज देने की स्थिति से बचें.

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष

🦀कर्क
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. हर कार्य को नियम करेंगे. आज आप अपने संपर्कों का भी लाभ उठाने में सफल रहेंगे. निवेश के लिए आज का दिन शुभ है.

🐅सिंह
आज जल्दबाजी की स्थिति से बचें. आज सच्चाई को जानने का प्रयास करें. भ्रम की स्थिति से जितना दूर रहेंगे लाभ का प्रतिशत उतना ही अधिक प्राप्त होगा. गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें.

👰🏼कन्या
आय के स्त्रोत बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी. भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप भूमि, भवन आदि में निवेश की योजना बना सकते हैं. लाभ की अवसर भी प्राप्त होंगे.

⚖️तुला
आज धन का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें. आज धन की हानि का योग भी बना हुआ है. आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करें.

🦂वृश्चिक
आज लाभ की स्थिति बनी हुई है. धन का सही उपयोग करने में आज आपको सफलता मिल सकती है. आज जानकार और मित्रों के सहयोग से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

यह भी पढें   चार न्यायाधीशों को सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश

🏹धनु
धन प्राप्त करने के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा. परिश्रम करने से न घबराएं, आलस का त्याग करें. आज कई ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आप धन लाभ हो सकता है.

🐊मकर
आज के दिन आपको रणनीति बनाकर कार्य करना होगा. धन के मामले में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज पुरानी गलतियों से सीखने का भी प्रयास करें. कर्ज लेने की स्थिति से दूर रहें.

🍯कुंभ
आज मन प्रसन्न रहेगा. हर कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. आज संपर्को से लाभ उठाएंगे और नये कार्य की योजना बना सकते हैं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐟मीन
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. धन लाभ की स्थिति भी बन रही है. आज भविष्य को ध्यान में रखकर धन का निवेश कर सकते हैं. आज योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com