आज के ही दिन हुई थी पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में मौत हो गई थी। बेनजीर न केवल पाकिस्तान बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली महिला थीं, जो प्रधानमंत्री बनीं।
बेनजीर 27 दिसंबर 2007 की शाम को रावलपिंडी से एक चुनावी रैली करके लौट रही थीं। तभी हमलावर उनकी कार के पास आया और बेनजीर को गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी उड़ा भी लिया। बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुई थीं। पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक।

