Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसपन (बचपन) का प्यार’  गाने से फेमस हुए सहदेव दिरदो का हुआ एक्सिडेंट, हालत में सुधार

 

‘जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार’  गाने से फेमस हुए सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) की हालत में अब पहले से सुधार है। बताया जा रहा है कि सहदेव को मंगलवार की रात को होश आया है। सहदेव का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था, जिस में वो घायल हो गए थे। इसके बाद से ही अस्पताल में उनका इलाज जारी था। सिंगर- रैपर बादशाह से लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल तक सहदेव की मदद के लिए आगे आए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सहदेव के लिए ढेर सारे पोस्ट किए गए।

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

सहदेव को आया होश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहदेव की हालत पहले से बेहतर है और मंगलवार की रात करीब 10 बजे उन्हें होश आया। बताया जा रहा है कि स्थिति पहले से अच्छी है, लेकिन स्वास्थ्य एक दम बेहतर होने में वक्त लगेगा। कहा जा रहा है कि फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। याद दिला दें कि घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

बादशाह का ट्वीट
सोशल मीडिया पर सभी नन्हे सहदेव के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं बादशाह ने भी सहदेव को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’ बादशाह के इस ट्वीट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com