जनमत पार्टी का जनकपुरधाम में चक्का जाम का मिला जुला रहा असर

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।जनमत पार्टी द्वारा धनुषा, महोतरी जिला में चक्का जाम का मिला जुला असर रहा। जनकपुरधाम से बारह बजे तक बस परिचालन बंद रहा। दोपहर के बाद यातायात सामान्य हो गया। काठमांडू से भी नाइट बस जनकपुरधाम आयी। हालांकि ई रिक्शा टैम्पो पर चक्का जाम का कोई असर नहीं पड़ा। जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धनुषा सहित अन्य जिलों में जगह जगह टायर जला कर बिरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के बिरोध में नारेबाजी की। किसान को खाद, बीज उपलब्ध कराने, फसल का क्षति पूर्ति का मुआवजा देने, फसल का बीमा करने, सिरहा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार साथियों को अविलंब रिहा करने जैसी मांगो को लेकर बुधवार को धनुषा महोतरी सहित अन्य जिलों में जनमत पार्टी ने चक्का जाम का आह्वान किया था।

