वीरगंज में नेपाल–भारत सिमावर्ती जनमैत्री सम्मेलन सम्पन्न
वीरगञ्ज २९ दिसम्बर । नेपाल–भारत सिमावर्ती जनमैत्री सम्मेलन बुधवार वीरगञ्ज में सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम को नेपाल सरकार के कृषि मन्त्री महेन्द्र राय यादव और भारत के लोक सभा सदस्य (सांसद) डा. संजय जैसवाल ने सम्बोधन किया । अपने सम्बोधन में वक्ता द्वय ने नेपाल–भारत की आपसी संबंध पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों की मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध अगामी दिनों और भी प्रगाढ होने वाला है । नेपाल भारत सहयोग मंच की रजतजयन्ती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित रहा था ।
कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष तथा सभाध्यक्ष अशोक वैध ने कहा कि नेपाल–भारत सम्बन्ध हमेशा अटूट रहेगा । उनका मानना है कि इसके लिए दोनों देशों की नागरिक सम्वेदनशील भी हैं । अपने स्वागत मन्तव्य में अध्यक्ष वैद्य ने भविष्य को दृष्टिगत करते हुए वीरगञ्ज–रक्सौल क्षेत्र के लिए आवश्यक कार्य संबंधी विवरण प्रस्तुत किया । साथ में नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा विगत २५ साल में सम्पादित कार्य विवरण एवं भूमिका के संबंध में भी उन्होंने स–बिस्तार चर्चा किया है ।

कार्यक्रम में गायक सुनिल पण्डीत, भारत नेपाल मैत्री संघ रक्सौल के अध्यक्ष मनिष कुमार दुवे, उद्योगपति एवम् मंच के पुर्व अध्यक्ष तथा पदाधिकारी बाबुलाल चाचन, हिरालाल केडिया, आत्माराम कावरा, मुरलीधर रुङटा, उमेशचन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकिशोर झा, ईश्वरचन्द्र गौतम जैसे व्यक्तित्व को सम्मान भी किया गया । इसीतरह भारतीय वाणिज्य दूत नीतीश कुमार, सरोकार मंच के सौरभ नाथ, सांसद लक्ष्मणलाल कर्ण, वीरगञ्ज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी जैसे व्यक्तित्व ने भी कार्यक्रम में शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया ।
नेपाल भारत सहयोग मंच वीरगञ्ज और सरोकार मंच रक्सौल की संयुक्त आयोजन मे यह कार्यक्रम आयोजित रहा है ।

