एकीकृत समाजवादी और राष्ट्रीय जागरण परिषद् बीच पार्टी एकता

काठमांडू, ३१ दिसम्बर । माधवकुमार नेपाल के नेतृत्व में रहे नेकपा एकीकृत समाजवादी और साध्यबहादुर भण्डारी के नेतृत्व में रहे राष्ट्रीय जागरण परिषद् नेपाल के बीच पार्टी एकता की गई है । एकीकृत पार्टी का नाम ‘नेकपा एकीकृत समाजवादी’ ही रहेगा । पार्टी एकता घोषणासभा को सम्बोधन करते हुए एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टी आज के दिन चुनाव लक्षित कार्यक्रम को जोर जे रहे है, लेकिन एकीकृत समाजवादी पार्टी जनता की समस्या की ओर ध्यान दे रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष नेपाल ने कहा– ‘कुछ राजनीतिक पार्टी आज चुनाव–चुनाव कहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी की उद्देश्य चुनाव नहीं है । हम लोग जनता की समृद्धि और प्रतिष्ठा के लिए लग रहे हैं । हमारी उद्देश्य चुनाव नहीं, जनता हैं ।’ उन्होंने कहा कि जनता में आज जो समस्या व्याप्त है, उसको समाधान करने के लिए एकीकृत समाजवादी पार्टी कोई भी कसर बांकी नहीं रखेगी ।

