काठमांडू तीनथाना से ५ जुआरी गिरफ्तार
काठमांडू, ३१ दिसम्बर । काठमांडू जिला चन्द्रागिरी नगरपालिका–१५ स्थित तीनथाना से नेपाल पुलिस ने ५ जुआरी को गिरफ्तार किया है । तीनथाना स्थित बाग भैरब मिटसप की ऊपरी तला से उन लोगों को नियन्त्रण में लिया गया है ।
महानगरीय पुलिस परिसर काठमांडू का कहना है कि जुआ खेल रहे अवस्था में उन लोगों को दबोचा गया है । गिरफ्तार होनेवालों में बसन्त प्रसाद गैरे, मनिष लामिछाने, जयहरि केसी, खगेन्द्र कार्की और ज्ञानेन्द्र थापा हैं । पुलिस ने कहा कि उन लोगों के पास रहे ५६ हजार नगद और ३ बुक तास भी नियन्त्रण में लिया गया है ।

