सुबह से ही बंद विमानस्थल खुल गया

काठमांडू, २१ दिसम्बर । खराब मौसम के कारण सुबह से ही बन्द त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल खुल गया है । विमानस्थल खुलते ही विदेश से आकर सिमरा स्थित विमानस्थल तथा आकाश में होल्ड विमानों का अवतरण हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार दोहा और दुबई से आए ४ विमान अवतरण हो चुका है । अन्य नियमिति उडान भी शुरु हो गई है ।
स्मरणीय है, मौसम में खराबी आने से विमान के लिए भिजिविलिटी दर शून्य अवस्था में पहुँच गई थी । जिसके चलते ४ विमान को भारत और बंगलादेश एयरपोर्ट में डाइभर्ट करना पड़ा । कई घंटा आकाश में ही होल्ड करने के बाद भी मौसम में सुधार ना आने के कारण विमान में इन्धन खत्तम हो रहा था, जिसके चलते ३ विमान को बंगलादेश स्थित ढाका विमानस्थल भेज दिया गया था ।

