राप्रपा और विवेकशील साझा बीच पार्टी एकता संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श
काठमांडू, ३१ दिसम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) और विवेकशल साझा पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच पार्टी एकता संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श हुई है । राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन और महामन्त्री डा. धवलशमशेर राणा मिश्र से मिलने के लिए शुक्रबार सुबह उनके ही निवास में पहुँच गए थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता के दौरान दोनों पार्टी की एकता संबंधी विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है । मिश्र से मिलने के बाद पार्टी महामन्त्री राणा ने कहा है कि समान विचारधारा लेकर चलनेवाली पार्टी तथा संघ–संस्थाओं के बीच आपसी सहकार्य करना राप्रपा की नीति ही है, यही नीति अनुसार विवेकशील साझा के अध्यक्ष मिश्र के साथ भेटवार्ता की गई है ।
महामन्त्री राणा ने दावा किया कि राप्रपा और विवेकशील साझा की राजनीतिक विचार मिलती–जुलती है, इसीलिए पार्टी एकता के लिए प्रस्ताव किया गया है । इस भेटवार्ता को विवेकशील साझा पार्टी के अध्यक्ष मिश्र ने भी पुष्टी की है । भेटवार्ता संबंधी फोटो सामाजिक संजाल में रखते हुए अध्यक्ष मिश्र ने कहा है कि सुबह–सुबह घर में आए अतिथियों के साथ राजकाज संबंधी संवाद हुआ है ।
अध्यक्ष मिश्र ने कहा है कि लिङ्देन और राणा के साथ राजनीति, समाज और देश के भविष्य को लेकर चिन्तापूर्ण, लेकिन आशाजनक वार्ता हुई है । स्मरणीय है, शुरु में गणतन्त्र और संघीयता के पक्षधर मिश्र ने कुछ ही महीने पहले ‘विचार से ऊपर देश’ कहते हुए संघीयता विरोधी अभियान शुरु किया है । राप्रपा भी गणतन्त्र और संघीयता के विरोधी पार्टी है । इसीलिए लिङ्देन और मिश्र के बीच सम्पन्न भेटवार्ता को अर्थपूर्ण रुप में लिया जा रहा है ।

