SA vs IND 2nd Test, Day 4: भारत की दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हार

जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर शृंखला को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. तीसरे दिन की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन था. यहां से मेजबानों को जीत के लिए वर्षा प्रभावित चौथे दिन 122 रन और बनाने थे.
और जब बारिश के कारण बचे दिन में 34 ओवरों का ही खेल हुआ, तो उसने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. अहम भूमिका रही कप्तान डीन एल्गर की, जिन्होंने नाबाद 96 रन बनाए
. भारत के लिए दिन का एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ही ले सके और सबसे बड़ी जरूरत के मौके पर भारतीय पेस बैटरी क्लिक नहीं कर सकी क्योंकि बल्लेबाजो ने उन्हें वो स्कोर नहीं दिया, जो वास्तव में चाहिए था.

