Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिदानी दिवस के अवसर पर शहीद परिवार को दिया गया तीन लाख

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । चौथे बलिदानी दिवस के अवसर पर राजविराज में आयोजित कार्यक्रम में 81शहीद परिवारो को तीन लाख का चेक प्रदान किया गया। वहीं मधेश आन्दोलन में घायल परिवार को 25हजार से 3लाख तक की राशि भी उपल करायी गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत ने कहा कि शहीदों के वलिदानी के कारण ही संघीयता आयी है तथा मधेश प्रदेश बना है। उन्होंने कहा कि जिस शहीद परिवार के आश्रित को नौकरी नहीं मिला हैं। ऐसे शहीद के विधवा या परिवार के सदस्य को जीविकोपार्जन के लिए 21 हजार प्रति माह देने की विचार प्रदेश सरकार कर रही हैं। शहीद परिवार को राशि आंतरिक मामला मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह की अध्यक्षता में संपन्न इस बलिदानी कार्यक्रम में सरकार के प्रवक्ता. तथा अर्थ मंत्री शैलेन्द्र साह, सांसद मृगेन्द्र प्रसाद यादव, प्रतिनिधि सभा सदस्य चंद्रकांत चौधरी, प्रदेश सांसद मनीष सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   लंदन में 17वाँ नेपाली मेला रविवार को, ‘मिनी नेपाल’ की झलक देगा सांस्कृतिक महोत्सव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com