Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा चुनाव के लिए मधेस प्रदेश में नेकपा एमाले और लोसपा बीच गठबन्धन

 

जनकपुरधाम, २० जनवरी । माघ १२ गते के लिए तय राष्ट्रीयसभा चुनाव को लक्षित करते हुए मधेस प्रदेश में नेकपा एमाले और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) बीच गठबंधन बनाने की सहमति हुई है । आज बिहिबार हुई सहमति अनुसार राष्ट्रीयसभा चुनाव में अब एमाले उम्मीदवार (अन्य समूह) उसमान अन्सारी और लोसपा उम्मीदवार रुपाकुमारी यादव (महिला) को दोनों पार्टी आपस में सहयोग करेंगे ।
सहमतिपत्र में एमाले की ओर से मधेस प्रदेश अध्यक्ष राम औतार यादव और लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल ने हस्ताक्षर किया है । इससे पहले ही सत्ताधारी गठबंधन नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी और जसपा बीच भी सहमति हो चुकी है । जिसके चलते यहां सत्ताधारी गठबंधन ही मजबूत है ।

यह भी पढें   नेपाल में लगातार बारिश और बाढ़ से कई प्रमुख राजमार्ग बंद, राजधानी आने-जाने पर बड़ा असर

जनकपुर से मिश्री लाल मधुकर
राष्ट्रीय सभा के लिए नेकपा एमाले तथा लोसपा के बीच गठबंधन हुआ है। गुरुवार को जनकपुरधाम के एक होटल में नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ, पूर्व मंत्री जूली महासेठ, लीला नाथ श्रेष्ठ, नेकपा एमाले मधेश प्रदेश के अध्यक्ष रामावतार यादव सहित कई नेता मौजूद थे। वही लोसपा की ओर लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल, प्रमुख सचेतक तथा धनुषा जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह, रानी शर्मा, जयनूल राइन आदि उपस्थित थे। एमाले की ओर से वीणा देवी, उस्मान अंसारी तथा लोसपा की ओर रूपा कुमारी यादव हैं। फाल्गुन दस गते को शशि कला दहाल तथा सुमन प्यारुकेल का अवधि समाप्त हो रही हैं।

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com