सत्ताधारी दलों की बैठक स्थगित
काठमांडू, २० जनवरी । स्थानीय तह की चुनाव घोषणा संबंधी विषयों में विचार–विमर्श को लक्षित करते हुए आज के लिए तय सत्ताधारी दलों की बैठक स्थगित हुई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज शाम ५ बजे के लिए पाँच दलीय समन्वयन समिति बैठक तय हुई थी । कहा गया है कि पूर्व तैयारी ना होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।
इससे पहले गत मंगलबार सम्पन्न बैठक में माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगामी वैशाख संसदीय चुनाव और कार्तिक में स्थानीय चुनाव करने के लिए प्रस्ताव किया था । लेकिन कोई भी सहमति नहीं हुई थी । कहा गया था कि इसके संबंध में आज विचार–विचार की जाएगी । अन्ततः बैठक को ही स्थागित कर दिया गया ।

