Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल आइतबार देशभर का अदालत बंद

 

काठमांडू, २२ जनवरी । कल आइतबार देश भर का अदालत बंद होने जा रहा है । पूर्व प्रधानन्यायाधीश मोहन प्रसाद शर्मा की निधन पर श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए सर्वोच्च अदालत ने आकस्मिक रुप में यह निर्णय लिया है ।
गत बुधबार पूर्व प्रधानन्यायाधीश शर्मा की मृत्यु हुई थी । लेकिन परिवारिक सदस्य विदेशों में होने के कारण आज शनिबार उनकी अन्त्येष्टी की गई है । आज ही सर्वोच्च अदालत की पूर्ण आकस्मिक बैठक ने शोक प्रस्ताव पारित करते हुए आइतबार देश भर स्थित सभी अदालत बंद करने का निर्णय लिया है ।
काठमांडू कमलपोखरी स्थायी निवासी शर्मा वि.सं. २०५४ साल चैत्र ३० गते से वि.सं. २०५६ मार्गशीर्ष ३० गते प्रधानन्यायाधीश रहे थे । सर्वोच्च अदालत ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि शर्मा की निधन से देश ने एक सच्चा राष्ट्रप्रेमी और न्यायिक व्यक्तित्व को खो दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *