एस.एस.बी. कमांडेंट श्री प्रियव्रत शर्मा जी सबको भावुक कर, चले दिल्ली का दिल जीतने…
रेयाज आलम,रक्सौल, 22.01.2022 ।आज शनिवार लगभग प्रात: 8 बजे के आसपास विभाग के छोटे बड़े कर्मचारियों के अत्यंत प्रिय वरिष्ठ अधिकारी श्री प्रियव्रत शर्मा जी का दिल्ली पोस्टिंग होने से, रक्सौल के बाद दिल्ली का दिल जीतने के लिए चल पड़े. विभाग के समस्त व्यक्तियों में पुष्प, माला, शुभकामना पत्रों, उपहारों इतियादी के साथ भरे ह्रदय से विदा किया.
यदि यह देखना हो कि किसी अधिकारी का कार्यकाल कैसा रहा तो उनका विदाई समारोह देखो, विदाई समारोह उनके कार्यों का आइना होता है, आज विभाग के हर छोटे बड़े कर्मचारियों/अधिकारियों के मन में उदासी के बादल छाए हुए थे क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी श्री प्रियव्रत शर्मा जी का स्थांतरण दिल्ली हो गया था अत: आज उन्हें अचानक से दिल्ली की ओर कूच करना पड़ गया. अभी रक्सौल के निवासियों को भी ना पता चला था, जैसे जैसे लोगों को उनके दिल्ली जाने की जानकारी हो रही है लोग आश्चर्य और भावुक हो रहें हैं. विभाग के समस्त कर्मचारीगण/ अधिकारीगण आवास से मुख्य गेट तक फुल माला ले कर रास्ते में लाइन लगा कर उनके सम्मान में खड़े थे. जब उनके सम्मान में बैठक का आयोजन हुआ तब उनके सम्मान में दो शब्द बोलने आये लोगों के गले ही रुंध गए. उनके सम्मान में भोज व्यवस्था भी रखी गयी थी.
श्री प्रियव्रत शर्मा, कमांडेंट 47 वीं वाहिनी, एस.एस.बी. पनटोका, रक्सौल, बिहार का कार्यकाल और अधिकारियों की अपेक्षा सबसे अधिक रहा, उनका कार्यकाल लगभग 4 साल का रहा, जबकि अधिकतर किसी भी अधिकारी का कार्यकाल डेढ़ साल से अधिक कभी नहीं रहा है. शर्मा जी के कार्यकाल में विभाग हर क्षेत्र में अव्वल व् प्रथम स्थान पर रहा.
उनको गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा उन्हें पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कर्ष्ट सोच,जवाव देह कार्यशैली, अहम फैसले लेने में त्वरित क्षमता सजगता व् व्यवहार कुशलता के चलते उन्हें सर्वोत्तम अधिकारी व् सर्वोत्तम संचालक- 2019 ट्राफी से सम्मानित किया गया. उन्हें 2020 में डाइरेक्टर जनरल सिल्वर डिस्क से भी सम्मानित किया गया था.
उनके कार्यकाल में विभाग द्वारा मानव तस्करी, नारकोटिक्स, हथियार, नकली मुद्रा, प्रतिबंधित सामान, प्रतिबंधित जंगली प्राणी (बोया सांप इत्यादि) में बहुत अधिक सफलता मिली. उनके द्वारा असामाजिक तत्वों पर भी विभिन्न कार्यवाहियां बहुत की गयी. उनके कार्यकाल में
विभाग और स्थानीय लोगों के बीच बहुत ही मधुर सम्बन्ध रहे. नेपाल के साथ भी रिश्तों ने नए आयाम को छुआ.
विभाग का हर व्यक्ति बस ये ही कह रहा था कि शर्मा जी का कार्यकाल “राम राज्य” जैसा था, छोटे बड़े कर्मचारी हो अधिकारी हो शर्मा जी ने हर किसी की समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसे निपटाया. हर किसी को ऐसा लग रहा था कि वो किसी अधिकारी को नहीं अपने अभिवावक को विदाई दे रहें हैं. वो अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के भी बहुत प्रिय थे यहाँ तक कि विभाग में बहुत बड़े अधिकारी भी उनसे परामर्श लेते. पब्लिक भी उनकी कार्यशैली की कायल रही है जब भी किसी को जब भी आवश्यकता हुई उस पर बहुत त्वरित कार्यवाही होती थी.
उनके इस सम्मान में द्वितीयक अधिकारी श्री अनेंद्रमनी सिंह उप अधिकारी मनोज कुमार, अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु.शर्मा, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर राजकुमार, इंस्पेक्टर प्रमोथेस देब सरमा के साथ साथ समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे.




