एमसीसी संबंधी सुझाव के लिए माओवादी ने बनाया कार्यदल

काठमांडू, २२ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र ने मिलिनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) संबंधी सुझाव पेश करने के लिए पार्टी के भीतर एक कार्यदल गठन किया है । माओवादी नेताओं के बीच एमसीसी संबंधी विषय को लेकर विरोधाभाष है । कुछ सदस्य एमसीसी संसद् से पास करने के पक्ष में हैं तो कुछ विपक्ष में । यही विरोधाभाष अन्त्य के लिए माओवादी ने कार्यदल गठन किया है ।
आज शनिबार पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकार बैठक के बाद नेता कृष्णबहादुर महरा ने कहा कि कार्यदल से प्राप्त सुझाव के आधार पर माओवादी एमसीसी में परिमार्जन के साथ आगे बढ़ने की पक्ष में रहेगी । उन्होंने कहा– ‘एमसीसी के संबंध में पार्टी के भीतर कुछ अधिक ही बहस चल रही है । इसके लिए पार्टी ने एक कार्यदल गठन किया है । उससे प्राप्त सुझाव और आवश्यक संशोधन के साथ ही माओवादी आगे बढ़नेवाली है । अब कार्यदल से प्राप्त होनेवाला सुझाव के प्रतिक्षा में हम लोग हैं ।’
नेता श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि माओवादी के भीतर तीनों तह के चुनाव एक ही समय में कराने के लिए भी विचार–विमर्श हो रही है । उनका कहना है कि अगर एक ही बार स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय चुनाव किया जाता है तो आर्थिक भार कम पड़ने की सम्भावना है ।

