Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जार–ए–अदब व्दारा बहुभाषिक गजल गोष्ठी सम्पन्न,दो कुन्टल सुपारी पकडा गया

 

DSC01055नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, भाद्र ३० गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में रही गुल्जार–ए–अदब ने स्वर्गीय मोहम्मद उमर असर के निधन सन्र्दभ मे भादौं २९ गते शनिवार को बहुभाषिक गजल गोष्ठी का आयोजन किया ।
अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद् बाके के अध्यक्ष (सदर) सच्चिदानन्द चौवे के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में पडोसी मित्र राष्ट्र भारत के जिला बहराईच नानपारा बाजार के उर्दू साहित्यिकारों की सहभागिताओं में स्थानीय महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ ।
जिला बहराईच नानपारा बाजार के निवासी उर्दू साहित्यिकार इनकलाब अशरफी के प्रमुख आतिथ्य में नेपालगन्ज बाजार के निवासी गुल्जार–ए–अदब के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ शौक, नसीम अहमद नेपाली (नसीम), मोहम्मद यूसुफ आरफी, मोहम्मद अन्जुम, जमील हाशमी, मौलाना नूर आलम मेकरानी और अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, बी. विकास स्मृति साहित्यिक पुरस्कार गुठी नेपालगन्ज के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रेष्ठ,  अवधी सा“स्कृतिक प्रतिस्ठानका अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल, लगायत साहित्यकारों ने स्वः मोहम्मद उमर असर के निधन पर अपना– अपना शैर वाचन किया ।
इसी तरह पडोसी मित्र राष्ट्र भारत के जिला बहराईच नानपारा बाजार के उर्दू साहित्यिकारों में कासीफ नानपारवी, मेराज साहब शिवपुरी, शहीद नानपारवी, हफीज जमील अहमद साहब नानपारवी, लगायत लोगों ने बहुभाषिक गजल गोष्ठी में अपना– अपना शैर, गजल वाचन किया ।DSC01080
पंकज कुमार श्रेष्ठ को परिवेश साहित्यिक पत्रिका प्रकाशन के लियें मोहम्मद उमर असर ने गजल दिया था वह इस प्रकार की है ।
मोहब्बत का दर्पण हमारा वतन है ।
वफाओं का गुल्शन हमारा वतन है ।
मेरी सरजमी पे है सोना ही सोना ।
कहूँ कैसे निर्धन हमारा वतन है ।
इसी तरह भारत के मेराज साहब शिवपुरी ने नेपाल के उपर कही ।
तोगयानी हावाओं का जो रुख मोड चला है ।
जुलमत की घटाओं की कमर तोड चला है ।।
कुछ देश चाहते थे इसे भी करें गुलाम ।
नेपाल इस भरम को सदा तोड चला है ।।
ऐसी महक यहा“की कजाओं में है किलोग ।
नेपाली आके अपना वतन भूल जाते है ।।
इसी तरह कार्यक्रम के सभाध्यक्ष सच्चिदानन्द चौवे ने  गजल कही ।
बा“के जिला की शान थे शायर उमर असर ।
शायर जगत की जान थे शायर उमर असर ।।
उनके वगैर आज यह महफिल लगे सूनी ।
अब तक के ही मेहमान थे शायर उमर असर ।।
भारत से आयें हुयें उर्दू साहित्यिकारों ने नेपाल और भारत के सुमधुर सम्बन्धों के बारे में कुछ लोगों ने स्वर्गीय मोहम्मद उमर असर के निधन के उपर शैर, गजल अपना– अपना वाचन किया  और नेपाल के स्थानीय जनमन की आवाज भेरी एफ. एम. ने द्वारा संचालित  शरहद के पार कार्यक्रम  से प्रत्यक्ष प्रसारण किया संचालन बिष्णुलाल कुमाल और नन्दलाल साहु ने किया था अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने यह जानकारी दी ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

बाँके जिला में दो कुन्टल सुपारी पकडा गया
नेपालगन्ज÷ (बाँके जिला ) पवन जायसवाल, भादौ ३० गते ।
जिला प्रहरी कार्यालय बा“के के कार्यालय के मातहत में रही ईलाका प्रहरी कार्यालय हिरमिनिया बाँके ने दो कुन्टल सुपारी (डली) २६ हजार रुपये का पकडा ।
ईलाका प्रहरी कार्यालय के प्रहरी टोली ने गस्त के समय पर भादौं के २७ गते बाँके जिला के हिरमिनिया गा.वि.स.वडा नं.– ६ सिख्खनपुरुवा गा“व के रास्ते से होकर के भारत तर्फ चोरी निकासी करके वेवारिस अवस्था में रहा मुल्य रु २६हजार बराबर का दो कुन्टल सुपारी मिला ।
बरामद हुआ सुपारी उसी दिन आवश्यक कारवाही के लियें नेपालगन्ज भन्सार कार्यालय में भेज दिया गया प्रहरी ने यह जानकारी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *