कैसे रखें सुरक्षित अपने मास्क को, कहीं ये संक्रमण का कारण तो नहीं बन रहा?
कोरोना का नया वैरिएंट कब और कितना खतरनाक साबित हो जाए, कोई नहीं जानता है। अगर आपने मास्क को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल नहीं किया तो ये संक्रमण का कारण भी बन सकता है।
आज जरूरत की खबर में जानते हैं कि मास्क को दोबारा कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
मास्क कितने दिन तक यूज किया जा सकता है?
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के अनुसार, मास्क की कमी से जूझ रहे हेल्थ वर्कर्स रेस्पिरेटर मास्क का इस्तेमाल 5 दिन तक कर सकते हैं। कुछ लोग मेडिकल फील्ड में यूनिक कंडीशन में काम कर रहें हैं। इन परिस्थितियों में ये लोग पूरा दिन एक मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूनाइटेड स्टेट के वर्जीनिया टेक में सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग की प्रोफेसर और वायरल ट्रांसमिशन की विशेषज्ञ डॉक्टर लिन्से मार कहती हैं कि ज्यादातर समय बहुत से लोग काफी कम समय के लिए मास्क पहनते हैं, इसलिए ये मास्क का इस्तेमाल कई बार कर सकते हैं।
क्या हेल्थ वर्कर्स की तरह आम लोग भी मास्क का इस्तेमाल 5 दिन कर सकते हैं?
डॉ. लिन्से मार कहती हैं कि सीडीसी की गाइडलाइन रेस्पिरेटर मास्क को लेकर हेल्थ और दूसरे वर्कर्स के लिए है। आम लोगों (हेल्थ वर्कर्स की तरह संक्रमितों के संपर्क में ज्यादा दिन नहीं रहते हैं) की स्थितियां और अपेक्षाएं बहुत अलग हैं। इसलिए आम लोग हेल्थ वर्कर्स की तरह मास्क का इस्तेमाल 5 दिन नहीं कर सकते हैं।
क्या मास्क को दोबारा यूज करने के लिए धोना चाहिए?
एनी मिलर के अनुसार, आपको अपने हाई क्वालिटी मास्क को साफ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मास्क को धोना, अल्कोहल से सैनिटाइज करना या धूप में इसे साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मास्क खराब और कम प्रभावी हो सकता है।
अगर मास्क धोया नहीं जा सकता तो आखिर इसे साफ करने का क्या तरीका हो सकता है?
क्या मास्क का फिल्टर सिस्टम फेल हो सकता है?
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या हमारे मास्क से गंदगी फिल्टर हो रही है। या फिर ये काम नहीं कर रहा है। हालांकि मास्क को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो ज्यादा से ज्यादा पार्टिकल्स को मैनेज कर सके। एक N95 मास्क 200 मिलीग्राम पार्टिकल्स को मैनेज कर सकता है। इसे ज्यादा प्रदूषित हवा में 200 दिनों तक लगातार पहन सकते हैं।
किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका मास्क खराब हो जाएगा?
डॉ. लिन्से मार के अनुसार, हो सकता है कि वायरस आपके मास्क में आ जाए। फिर आप इसे छूएं और अपनी आंख, नाक या मुंह में ट्रांसफर कर दें। वायरस आप तक न पहुंचे इसके लिए आपको अपने मास्क को सामने से नहीं छूना चाहिए। ऐसे वक्त में आप मास्क को किनारे से एडजस्ट करने की कोशिश करें।
डॉक्टर लिन्से मार कहती हैं कि समय के साथ या कुछ घंटे के अंदर वायरस मर जाता है। इसलिए शायद हमारे मास्क पर एक दिन से ज्यादा वायरस नहीं टिक सकता, लेकिन एक डरावना सच ये भी है कि N95 मास्क पर वायरस 14 दिन तक जिंदा रहता है।

