Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा रुपन्देही में प्रधानमन्त्री और कृषि मन्त्री का पुतला दहन

 

रुपन्देही, ३ फरवरी । जनमत पार्टी संबंद्ध राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने रुपन्देही जिला के विभिनन क्षेत्र में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और कृषि मन्त्री महेन्द्रराय यादव का पुतला दहन किया है । पार्टी द्वारा प्रस्तुत किसान के साथ सरोकार रखनेवाला विभिन्न मांगों के संबंध में सरकारी नजरअंदाज को विरोध करते हुए धकधई, बनगाई आदि क्षेत्र में जनमत संबंद्ध कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है । पुतलना दहन कार्यक्रम में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन लोगों को भगाया था ।
स्मरणीय है, किसान मांग संबोधन के लिए उच्च स्तरीय समिति गठन, मल–खाद्य की उपलब्धता, सिंचाई की व्यवस्था, किसानों को राहत, कृषि बाली की समर्थन मूल्य, गन्ने किसानों की बक्यौता भुक्तानी, किसान को पेन्सन जैसे मांग के साथ बिगत कुछ हफ्तो से जनमत पार्टी ने तराई के विभिन्न जिलों में आन्दोलन जारी रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *