Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विहार के डिप्टी सीएम का पशुपति दर्शन के लये, जोगबनी व बिराटनगर में भब्य स्वागत

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल के काठमांडु पशुपतिनाथ दर्शन के लिए जोगबनी के रास्ते नेपाल जा रहे डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद को जोगबनी के हाई स्कूल चौक , नेताजी चौक , अंतरराष्ट्रीय बोर्डर , बिराटनगर के धरान रोड में रोककर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । जोगबनी बोर्डर पहुचने के बाद डिप्टी सीएम को नेपाल पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस स्कॉट्स से बिराटनगर एयरपोर्ट पहुचाया गया । इससे पूर्व जोगबनी में पूर्व विधायक देवन्ती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराना , भानु प्रकाश राय , रोहित यादव , कुन्दन पौद्दार , राजनंदन यादव , अरविन्द साह , मिस्टी सिन्हा , निता सिन्हा , सरोज राय , अभिनव प्रकाश , पवन सिंह , सफीक अंसारी , साबिर अलि ने फूल माला से डिप्टी सीएम को स्वागत किया । डिप्टी सीएम का नेपाल प्रवेश करते ही पूर्व विधायक प्रतियाशी व समाजसेवी राजेश गुप्ता , कमलेश गुप्ता , प्रकाश साह ने अंतरराष्ट्रीय बोर्डर पर नेपाल प्रवेश करते माला पहनाकर स्वागत किया । बिराटनगर एयरपोर्ट पर सांसद शिवकुमार मंडल , पशुपति भगत सहित अन्य लोगो ने फूल माला से स्वागत करते हुए यात्रा मंगलमय का शुभकामना दिया । इस मौके पर डिप्टी सीएम को भारत नेपाल मैत्री समाज के प्रतिनिधि ने मीरगंज पुल क्षतिग्रस्त रहने से भारत नेपाल के बीच आयात निर्यात ठप रहने से उद्योगी व्यपारियो को हो रहे दिक्कत के ओर ध्यान आकृष्ट कराया । डिप्टी सीएम ने मामला को गंभीर बताते हुए जल्द समस्या का सामाधन का अश्वासन दिया ।

यह भी पढें   सीमावर्ती शहर जोगबनी में नशामुक्ति जागरूकता रैली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com