सार्वजनिक सुनुवाई तथा सामाजिक लेखा परीक्षण सहजीकरण तालीम
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, असोज २ गते ।
बागेश्वरी असल शासन क्लब (बास) केन्द्रीय कार्यालय नेपालगन्ज और गो गो फाउण्डेसन काठमाण्डौं के संयुक्त आयोजन में नेपालगन्ज में दो दिनों का सार्वजनिक सुनुवाई तथा सामाजिक लेखा परीक्षण सहजीकरण तालीम सम्पन्न हुआ ।
बाके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी जीवन प्रसाद ओली ने भ्रष्टाचार बिरुद्ध नागरिक समाज सक्रिय रहकर जुट्ने के लियें बताया ।
तालीम के समापन समारोह कार्यक्रम में स्वतन्त्र नागरिक समाज के पहल में और सरकारी निकाय के प्रतिबद्धता होने पर ही देश में सुशासन स्थापना हो पाएगा प्रमुख जिला अधिकारी ओली ने ऐसा धारणा व्यक्त किया ।
इसी तरह बाके जिला विकास समिति के स्थानीय बिकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र ढकाल ने सुशासन बाहाली के लियें राष्ट्रसेवकों का भूमिका अपरिहार्य रहा है बताया । तालीम के प्रमुख प्रशिक्षक तथा गो—गो फाउण्डेसन क अध्यक्ष केदार खडका ने अच्छा काम करने वालों राष्ट्रसेवकों को नागरिक समाज ने पुरस्कृत भी करना चाहिए बताया ।
उन्हो ने हरेक क्षेत्रों में असल व्यक्तियों को नेतृत्व भी देना चाहिए बताया । यदि असल व्यक्तियों को नेतृत्व नही मिला तौ खराबों को नेतृत्व स्वीकार करने के लियें दुसरा विकल्प नही रहेगा — खडका का कहना था ।
मध्यपश्चिम क्षेत्रों के बा“के, बर्दिया, दांग, सल्यान, दैलेख, कालिकोट, रुकुम, सुर्खेत, इसी तरह सुदुरपश्चिम क्षेत्रों का कञ्चनपुर, कैलाली, पश्चिमाञ्चल का कपिलबस्तु और रुपन्देही जिला में कार्यरत बास के शाखा प्रतिनिधियों करके ३५ लोगों की सहभागीता में तालीम सम्पन्न हुई है ।
तालीम में असल शासन का परिचय, असल शासन का आधारभुत तत्वों, असल शासन नही हुआ तौ क्या होगा, असल शासन का अनुभुति कैसे कर सकते है, कैसे सस्कृतियों के बिषय में अध्यक्ष राजु लामिछाने, पूर्वाञ्चल उपाध्यक्ष रमेश सिटौला, उप– निर्देशक हेमराज भट्ट और कार्यक्रम संयोजक मन भण्डारी ने सहजीकरण किया था और सार्वजनिक सुनुवाई, सामाजिक लेखापरीक्षण के बिविध बिषयों पर बास निर्देशक नमस्कार शाह और गो—गो फाउण्डेसन के अध्यक्ष केदार खडका ने प्रशिक्षण दिया थे ।
तालीम के समापन में बा“के के स्थानीय बिकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र ढकाल और गो—गो फाउण्डेसन के अध्यक्ष केदार खडका ने सहभागियों को प्रमाण–पत्र बितरण किया था । ऐसे ही बास ने आ.ब. २०६९÷२०७० साल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शाखाओं को उत्कृष्ठ शाखाए“ के रुप में पुरस्कृत किया था । ५९ शाखा मध्ये दैलेख शाखा प्रथम, रामेछाप शाखा द्धितिय और जाजरकोट शाखा तृतीय हुयें थे । उन लोगों को कार्यक्रम में गो—गो फाउण्डेसन के अध्यक्ष केदार खडका ने प्रशंसा– पत्र तथा पुरस्कार बितरण भी किया था । तालीम की सहभागी रुपन्देही शाखाकी बिजया के.सी. और कपिलबस्तु शाखा के दिनेश चन्द्र गुप्ता ने प्रतिकृया मन्तव्य भी व्यक्त किया बास के प्रवक्ता हेमराज भट्ट ने बताया ।

