जसपा पार्टी वीरगञ्ज महानगर समिति कार्यकर्ता भेला, पार्टी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता
अब वीरगंज को आर्थिक राजधानी घोषणा के लिए पहल किया जाएगः सांसद् यादव
वीरगंज, ४ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने वीरगंज महानगर कमिटी अगुवा कार्यकर्ता भेला सम्पन्न किया है । जसपा वीरगंज महानगर कमिटी अध्यक्ष ईश्वर यादव के सभापतित्व में बिहिबार सम्पन्न भेला में वक्ताओं ने पार्टी को सुदृढ और बजबूत बनाने का प्रतिवद्धता हुआ है ।
भेला को सम्बोधन करते हुए जसपा केन्द्रीय सदस्य एवं पूर्वमन्त्री मोहनलाल चौधरी ने कहा कि मधेश में जपसा की विकल्प नहीं है । आगामी चुनाव में जसपा की बर्चस्व स्थापित करने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशन भी दिया । इसीतरह पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने भी कहा कि मधेस और मधेसी समुदाय की समृद्धि के लिए यहां मधेशवादी दलों की विकल्प नहीं है ।
सांसद् यादव ने यह भी कहा कि मधेश मुद्दा को ही एजेण्डा बना कर कुछ पार्टी मधेश में भ्रम सिर्जना कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश नामाकरण होना मधेशियों के लिए खुशी की बात है, इसने मधेशियों का पहिचान स्थापित किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हम लोग वीरगंज को स्थायी राजधानी नहीं बना पाए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है । अब वीरगंजको आर्थिक राजधानी घोषणा के लिए पहल किया जाएगा ।’
कार्यक्रम में पूर्वमन्त्री एवम् प्रदेशसभा सदस्य करिमा बेगम, जसपा केन्द्रिय सदस्यद्वय विरेन्द्र प्रसाद यादव, जर्नादन यादव, प्रदेशसभा सदस्य जन्नत अन्सारी, जसपा पर्सा के अध्यक्ष एवम् प्रदेश सभा सदस्य अब्दुल रहिम अन्सारी, जिल्ला समन्वय समिति पर्सा के संयोजक नेकमहमद अन्सारी जैसे वक्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विशेष जोर दिया ।

