आज का पंचांग:- आज दिनांक 19 फरवरी 2022 शनिवार शुभसंवत् 2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 19 फरवरी 2022 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
*उत्तरायण* याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- फाल्गुन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- तृतीया रात्रि 9:50 तक उपरांत चतुर्थी,
नक्षत्र :- उत्तराफाल्गुनी सायं 4:57 तक उपरांत हस्त,
योग:- धृति सायं 5:16 तक उपरांत शूल,
कारण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:22
सूर्यास्त : संध्या 05:38
सूर्य :- *रात्रौ 9:20 यावत धनिष्ठा नक्षत्रे, उपरांत शतभिषा नक्षत्रे कुम्भ राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *कन्या राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज शनि तृतीया का व्रत किया जाएगा। आज के व्रत में प्रातः स्नान श्री शनि देव का पूजन सहस्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप सभी पूजन से श्रेष्ठ माना गया है। आज का शनि व्रत शनि भगवान को समर्पित है। इस व्रत को रखने और शनि स्तोत्र के पाठ से जीवन में सुख समृद्धि आती है। आजका व्रत पूजन सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शनि देव के साथ हनुमान जी की आराधना सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
*🐏मेष:-*
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है।
सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।
*🐂वृष:-*
वृषभ राशि के जातकों की इस अवधि में मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल टाल दें। इस दौरान व्यापार में मंदी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
*👫मिथुन:-*
मिथुन राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मुश्किलों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।
*🦀कर्क:-*
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
*🐅सिंह:-*
आज सिंह राशि के जातकों के लिए सलाह है कि अपने चारों तरफ के वातावरण पर नज़र रखें। खासतौर पर उन लोगों से सतर्क रहें जो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा व्यवसाय कर रहे जातकों को भी सतर्क रहना होगा यानी कि बिजनस में कोई राइवल हो तो उसे भी नजरअंदाज न करें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
*🙍♀️कन्या:-*
कोई अगर आपकी ओर प्रेम-प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। क्योंकि हो सकता है कि वह आपका कोई शारीरिक फायदा उठाना चाह रहा हो। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल भी करनी पड़ सकती है। ध्यान रखें यह बदलाव आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम जरूर लेकर आएगा। परिवार को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास करें। अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी।
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।
*⚖️तुला:-*
यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर प्रेमीजन की किसी बात से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ-साफ जाहिर कर देनी चाहिए। ध्यान रखें कि ये परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।
*🦂वृश्चिक:-*
यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही इर्द-गिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपको अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
*🏹धनु:-*
आज आप अपने काम को निकालने में लापरवाही करने से बचें। क्योंकि अगर आपने समय रहते ही कोई कदम नहीं उठाया तो आपके बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
*🐊मकर:-*
आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंदिर में मनौती मांग रखी है तो उसके लिए तत्परता से निकल पड़ें। जितना भी आप किसी मामले को लंबा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चलकर उसी में आपकी मुसीबत बढ़ जाएगी और खर्च भी। हालांकि आने वाले समय में आपके लिए कोई गुड न्यूज भी इंतजार कर रही है। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
*🍯कुंभ:-*
आज काफी अर्से बाद आपकी रूटीन लाइफ में बदलाव आ रहा है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर नहीं लगाए। हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाएं। परिवार में भी शुभ समाचार के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आज वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा- प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त होगी।
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
*🐟मीन:-*
आज आपको सज-धज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा-समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आज फिजूल की तड़क-भड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला न करें। आज दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमें में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आपके शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न ले।।
*महादेव एवं माता अपराजिता आपकी सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाए रखें!!*
*आलेख:–*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺*
*व्हाट्सअप से संपर्क नं. – 9431093636*
*9934428775*,
(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:- 7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

