मेयर वॉलीबॉल शील्डपर गण्डकी प्रदेश का कब्जा
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के प्रसाही में शुक्रवार कोआयोजित दुसरा मेयर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गण्डकी प्रदेश ने तीन सेट से प्रसाही टीम को हराकर मेयर शील्ड पर कब्जा जमा लिया है। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वेस्ट प्लेयर का खिताब हरि पांडे (गण्डकी प्रदेश) को मिला। वहीं वेस्ट स्पाइकर सफल विक (प्रसाही), वेस्ट डिफेन्डर रमेश (प्रसाही), वेस्ट व्लाकर मनोज श्रेष्ठ (कटरैत) को मिला।
प्रथम विजेता कर्णाली प्रदेश को एक लाख रुपये, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल के द्वारा दिया गया। इसी तरह उप विजेता आयोजक प्रसाही टीम को पचास हजार रुपए का चेक तथा प्रस्तति पत्र दिया गया। इसी तरह तृतीय विजेता कटरैत टीम को पचीस हजार रुपये का चेक, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। हंसपुर नगरपालिका के वार्ड सात के अध्यक्ष राम सेवक की अध्यक्षता में संपन्न फाइनल प्रतियोगिता में क गणमान्य लोग उपस्थित थे।





