Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे विजयदशमी की भव्य तैयारी

 

vijaydasmi jnkकैलास दास,जनकपुर, आश्विन १७ ।
ऐतिहासिक धार्मिक आस्था से भरपुर जनकपुर मे भव्य रुप से विजय दशमी की तयारी हो रही है । जनकपुर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर बडे बडे पण्डाल का निर्माण किया गया है तो शक्ति पीठ मन्दिरो मे बल्ब तथा पण्डालो को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

जनकपुर के राम मन्दिर, राजा जनक के कूल देवी के रुप मे रहे राजदेवी मन्दिर, बौधी माई मन्दिर, भैरव बाबा  मन्दिर, पियरियामाई मन्दिर, सोनामाई मन्दिर सहित शक्तिपीठ मन्दिर मे भव्यता के साथ पूजा पाठ एवं डेकोरेशन किया जा रहा है ।
उसी तरह रामानन्द चौक, भ्रमरपुरा चौक पर  माता दूर्गा की भव्य प्रतिमा बनाकर पूजा की तैयारी किया जा रहा है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संवाद का अधूरा सच: 'नेपाल को समझने' के विमर्श में मधेस आखिर कहाँ है ? : जयप्रकाश आनन्द

खासकर कहा जाए तो विजय दशमी मे शक्तिपीठ एवं जनकपुर को श्रृंगारने मे यहा का युवा क्लव बहुत ही सक्रिय दिखता है । जैसे जैसे घटस्थापना का समय नजदीक होता जा रहा है युवाओं मे रातो की निन्द उडती जा रही है । अभी रात दिन युवा जनकपुर के श्रृंगारने मे लगा है ।

जनकपुर के राम युवा कमिटी, महावीर युवा कमिटी, गणेश युवा कमिटी, रामानन्द युवा कमिटी, रामजानकी युवा कमिटी, सोनामाई युवा कमिटी सहित के युवा कमिटीओं की सक्रियता बहुत ही दिखती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com