Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से यूरिया और मल आपूर्ति के लिए समझदारी पत्र में हस्ताक्षर

 

जीटूजी व्यवस्था के द्वारा भारत से नेपाल युरिया और डिएपी मल आपूर्ति के लिए भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच समझदारी पत्र में हस्ताक्षर किया गया है। भारत की तरफ से भारत सरकार रसायन एवम् मल मन्त्रालय के सचिव श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी और नेपाल की ओर से कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय के सचिव श्री डा. गोविन्द प्रसाद शर्मा ने समझदारी पत्र में हस्ताक्षर किया।
नेपाल सरकार के माननीय कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्री श्री महिन्द्र राय यादव और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत महामहिम श्री विनय मोहन क्वात्रा की उपस्थित में मिति २०७८ फाल्गुण १६ गते आयोजित एक भर्चुअल समारोह के बीच दोनों पक्षों में समझदारी पत्र में हस्ताक्षर एवम् समझदारी पत्र का आदानप्रदान हुआ । समारोह में सम्बन्धित मन्त्रालय और भारतीय तथा नेपाली दूतावास के अधिकारीयों की भी सहभागिता थी।
हस्ताक्षर समारोह में सचिव श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी ने भारत और नेपाल के बीच के निकट एवम् बहुपक्षीय सम्बन्ध की चर्चा की।
दोनों पक्ष के बीच हुए इस समझदारी से नेपाल में बार बार हो रहे मल अभाव की समस्या का समाधान होगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि से नेपाली किसान लाभान्वित होने की अपेक्षा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com