Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी प्रभावः माओवादी पार्टी विभाजन की ओर

 
नारायणकाजी श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ मार्च । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) संसद् से पारित होने के कारण सत्ताधारी पार्टी एकीकृत नेकपा माओवादी पार्टी विभाजन की ओर चला गया है । प्राप्त सूचना अनुसार एमसीसी के विरुद्ध में रहे माओवादी संबंद्ध नेता–कार्यकर्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ के नेतृत्व में माओवादी विभाजन के लिए प्रयासरत हो रहे हैं । स्मरणीय है, नेता श्रेष्ठ को मानना है कि एमसीसी नेपाल के हित में नहीं है, व्याख्यात्मक घोषणा से भी वह असंतुष्ट हैं । नेता श्रेष्ठ का कहना है कि व्याख्यात्मक घोषणा का कोई भी अर्थ नहीं है ।
सोमबार आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भी नेता श्रेष्ठ को ही लक्षित करते हुए कहा था कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी निर्णय प्रति असंतुष्ट होकर अलग हो जाते हैं तो उनके लिए यह भी छुट है । प्रचण्ड द्वारा व्यक्त इस कथन के प्रति अधिक असन्तुष्ट नेता श्रेष्ठ ने आज सुबह से ही एमसीसी के प्रति असन्तुष्ट नेता–कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर अलग पार्टी निर्माण के लिए बहस शुरु किया है । बताया गया है कि प्रचण्ड द्वारा व्यक्त कथन के कारण नेता श्रेष्ठ ने खूद को अपमानित महसूस किया है ।
माओवादी पार्टी में विभाजन संबंधी सूचना प्राप्त होते ही पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड भी पार्टी विभाजन रोकने के लिए क्रियशील हो गए हैं । नेता श्रेष्ठ को रोकने के लिए अध्यक्ष प्रचण्ड श्रेष्ठ निवास हात्तिबन पहुँचे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed