Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय अदालत से डर कर प्रचण्ड एमसीसी के पक्षधर हो गएः बिजुक्छे

 
नारायणमान बिजुक्छे, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ मार्च । नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छे ने दावा किया है कि एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड अन्तर्राष्ट्रीय अदालत से डर कर एमसीसी के पक्षधर हो गए हैं । भक्तपुर नगरपालिका द्वारा आज भक्तपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि एमसीसी नेपाल के हित में नहीं है, फिर भी माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड त्रास के कारण ही इसके पक्षधर होने के कारण संसद् से एमसीसी पास हो गया ।
अध्यक्ष बिजुक्छे ने कहा– ‘प्रचण्ड के ऊपर युद्ध के नाम में १७–१८ लोगों की हत्या करने की आरोप है, जिसके चलते उनको अन्तर्राष्ट्रीय अदालत जाना पड़ेगा, इसकी संभावना भी है ।’ उनका कहना है कि यही त्रास के कारण जनता की इच्छा एमसीसी को संसद् से पास किया गया । उनका कहना है कि एमसीसी पास कर राजनीतिक दलों ने जनता को धोका दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *