बिराटनगर के श्री विराटेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्री के मौके पर लघु रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना
माला मिश्रा / बिराटनगर ! महाशिवरात्री के मौके पर बिराटनगर के शनिहाट हाट चौक स्थित श्री विराटेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार के सुवह से श्रद्धालु द्वारा पूजा अर्चना जारी है । भीड़ को देखते हुए प्रशासन के द्वारा लाइन लगाकर पूजा अर्चना करने का व्यवस्था किया था । इस मौके पर रंजन मयूजीक ग्रूप के कलाकारों द्वारा कीर्तन का आयोजन किया है । मंदिर कमिटी का अध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल ने बताया लघु रुद्राभिषेक के बाद कीर्तन का होगा जिसमें कई भजन मंडली शामिल है । उन्होंने यह भी बताया रात्री बारह बजे महाआरती होगा । यह एतिहासिक मंदिर में खासकर बिराटनगर के एक से बढ़कर एक उद्योगी
कारोबारी , राजनेता पूरे आस्था के साथ पूजा अर्चना करते है । मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया है ।। महाशिवरात्री का भब्य आयोजन में महेश जाजू , पवन सारडा, पवन सुराना , आनन्द जाजू , अमित सारडा ,निरंजन खेतान ,जीतू अटल ,बिनोद राठी , शेर सिंह दुग्गड़ , भिखमचन्द्र सरल , कुंज विहारी सक्रिय रूप से लगे हुए है । इनलोगो का कहना है कि पूजा भब्य व सभ्य रूप से सम्पन हो इसके लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया गया है ।



