मोटर साइकिल दुर्घटना में पति मरे पत्नी गंभीर रूप से घायल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बुधवार के दोपहर गौशाला सम्सी सड़क खण्ड के कठुधार गांव के पास प्र. 2-003प.5159नंवर की मोटर साइकिल तथा ना. 5ख.7726नंबर की ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गौशाला 2निवासी 40बर्षीय पुनित ठाकुर की मृत्यु प्रादेशिक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी हैं। वही गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी की इलाज चल रही है। उपयुक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोतरी से मिली है।

