Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:-* *10 मार्च 2022

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*10 मार्च 2022 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्यगोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- फाल्गुन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *अष्टमी रात्रि 4:30 तक उपरांत नवमी*
नक्षत्र :- रोहिणी दिन में 11:00 तक उपरांत मृगशिरा,
योग:- प्रीति रात्रि 1:41 तक उपरांत आयुष्मान,
करण:- भद्रा,
सूर्योदय :- प्रातः 06:08
सूर्यास्त : संध्या 05:52
सूर्य :- *पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे कुम्भ राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *रात्रौ 12:19 यावत वृष राशौ, उपरांत मिथुन राशौ च चन्द्रः*
विपाशा ऐरावती तीरे होलाष्टकारम्भ:
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री लक्ष्मी नारायण पूजन एवं श्री सूक्त का पाठ अभिषेक हवन उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं एवं सफल प्रसन्नता दायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष:-
अतिउत्साह से काम बिगड़ भी सकते हैं। धैर्य रखना होगा। जिम्मेदारियों में अचानक वृद्धि हो सकती है। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। आज पेपर वर्क पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। परिश्रम और बुद्धि के समागम से सभी कार्य आसानी से पूरी होते जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। अपनी बातचीत से लोगों को अपने प्रोडक्ट बेचने में कामयाब रहेंगे। अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने से सफलता मिलेगी। अच्छी कमाई होगी।
आज लक्ष्मी जी को जावित्री और मेवे अर्पित करें।

🐂वृष:-
राहु वर्तमान समय में आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। आज चंद्रमा भी आपकी राशि में विराजमान रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा जब राहु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग बनता है, जिसे शुभ नहीं माना गया है। इस दिन धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अपने व्यापार के प्रसार के लिए विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान देंगे। प्रिंटिंग प्रेस, संपादन, लेखन से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। परिवार का सहयोग कामकाज को आसानी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। कमाई के लिए दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। शुरुआती मुश्किलों के बाद धन की आवक सुचारू रूप से बनी रहेगी। नए रोजी रोजगार का सृजन होगा।
आज माता लक्ष्मी को जायफल और बतासा अर्पित करें।

यह भी पढें   81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा: वैश्विक मंच पर आवाज बुलंद करेगा नेपाल

👫🏻मिथुन:-
मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। लक्ष्य को पाने में बाधा और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और दूसरों की निंदा करने से बचें।
अपनी योजनाओं के बारे में बातचीत करने से बचेंगे। टैक्सेशन से संबंधित खर्च लगी रहेंगे। ऑडिट कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, गुप्तचर विभाग में काम करने वाले सभी जातकों के लिए अच्छा समय है। विदेशी स्रोत से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु बिना सोचे विचारे धन खर्च करने की वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आज माता लक्ष्मी को कनेर पुष्प एवं इलायची अर्पित करें।

🦀कर्क:-
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जो इस दिन राहु से पीड़ित हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझ कर निर्णय लें। दूसरों की सलाह लेने से पहले सभी बिंदुओं की जांच अवश्यक कर लें।
आज एक मुश्किल का दिन रहेगा। कामकाज में दिक्कतें रुकावटें बनी रहेंगी। आपके प्रयास बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे। परंतु फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। रुका हुआ धन आज प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आज माता जी को काजू की बर्फी और बेली या कमल पुष्प अर्पित करें।

🐅सिंह:-
अज्ञात भय की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं। आज धन का व्यय सोच समझ कर करें। अन्यथा हानि भी हो सकती है।
आज प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। अपने काम को युक्ति पूर्ण ढंग से कम परिश्रम में पूरा करने का प्रयास करेंगे। परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। कमाई के लिहाज से समय अच्छा है। फाइनेंस का काम करने वाले जातकों को धन लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। धन का निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। माता जी को गुड़ से बने प्रसाद एवं अड़हुल पुष्प अर्पित करें।

👰🏼कन्या:-
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें तनाव दें सकती हैं। संयम बरतें और अनुशासित जीवनशैली को अपनाएं।
आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए समय अनुकूल है। धन संबंधित मामलों में मनोवांछित सफलता मिलने से हर्ष रहेगा। औषधि पर धन खर्च होने की संभावना है।
माता जी को नारंगी और अपराजिता पुष्प अर्पित करें।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने 13 देशों के लिए राजदूतों की सिफारिश की, छह महीने बाद शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

⚖️तुला:-
लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। पाटर्नर के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वूपर्ण कार्यों को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। आज दूसरों को सहयोग करते हुए आगे बढ़ना पसंद करेंगे। मित्रों का काम पूरा करने के चक्कर में स्वयं के लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। सुखों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल का माहौल सुखदाई बनाने के लिए जरूरी खर्च भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। माता जी को आंवला एवं अपराजिता पुष्प अर्पित करें।

🦂वृश्चिक:-
आपकी राशि में पाप ग्रह केतु विराजमान है। इस दिन अचानक लाभ और हानि की स्थिति बनी हुई है। प्रतिद्वंदी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। अतः कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करें।
आज मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साध कर अपनी बात को समझाने का प्रयास करेंगे। यात्रा से कार्य को विस्तार देने में मदद मिलेगी। बहन भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे।
आज माता जी को मूंग के लड्डू और वैजयंती पुष्प अर्पित करें।

🏹धनु:-
अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
आपको अपने परिश्रम के उपयुक्त परिणाम मिलेंगे। विचारों में स्थायित्व लाने का प्रयास करें और सोच समझकर प्रैक्टिकल निर्णय लें। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा रहेगा। बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। धन लाभ पूरी तरह से आप की मेहनत पर निर्भर करेगा। आज माता जी को नारियल के लड्डू और गेंदे का पुष्प अर्पित करें।

🐊मकर:-
आपकी राशि में सबसे अधिक हलचल देखने को मिल रही है। शुक्र, मंगल और शनि ग्रह आपकी ही राशि में विराजमान हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त करने में मुश्किल आ सकती है। शनि की साढ़े साती आपकी राशि पर बनी हुई है। शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें। अपनी सभी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए बातचीत का सहारा लेना पड़ेगा। प्रतिद्वंदी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को लाभ प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए दबाव बनाना जरूरी है।
माता जी को तिल से बने लड्डू और लवंग अर्पित करें।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ में लापता लोगों के जीवित मिलने की संभावना अब बहुत कम : गृह सचिव केदारनाथ शर्मा

🍯कुंभ:-
आपकी राशि में तीन ग्रहों की युति बनी हुई है। देव गुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। आप आज सदा प्रसन्न रहें अन्यथा मान सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें। अहंकार से दूर रहें।
आज आप नए प्रोडक्ट के सृजन के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। बच्चों के खिलौने या सामान बनाने वाली कंपनियों को लाभ होगा। वैचारिक असंतोष रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के सही उपयोग से सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से समय कमाई के मुकाबले खर्चों को अधिक बताता है।
आज माता जी को सूखे मेवे मुनक्का और हलुआ अर्पित करें।

🐟मीन:-
मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसे न आने दें। आज जागरूक और चौकन्ना रहें, अन्यथा आलस्य के कारण आज के दिन मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने में दिक्कत आ सकती है। और पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें।
कूटनीतिक बातचीत कार्य को आसानी से पूरे करने में मददगार रहेगी। काम को पूरे करने के शार्टकट तरीको को अपनाएंगे। क्षणिक लाभ होने की संभावना बन रही है। दूरगामी लाभ पाने के लिए अपने कार्य की विशिष्टता को बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। माता जी को केशर युक्त खीर एवं कनेर पुष्प अर्पित करें।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*आलेख:—*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺*
*व्हाट्सअप से संपर्क नं. – 9431093636*
*9934428775*,
(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:- 7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com