भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नम्बर ६ द्धारा व्हील चेयर वितरण
हिमालिनी संवाददाता/रूपन्देही । भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ६ द्धारा आपंग असहाय लोगों को व्हील चेयर सहयोग ।
सि.न.पा. वड़ा नम्बर ६ के अध्यक्ष श्री बिरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आज वड़ा नम्बर ६ अंतर्गत अपांग असहाय लोगों को ७ पीस व्हील चेयर वितरण किया गया है ।
वितरण कार्यक्रम में वड़ा सचिव विनोद कर्ण,वड़ा सदस्य सबिता रजत धोबी, सिमा मल्लाह, बि. पी. सापकोटा लगायत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

