Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज 15 मार्च से 14 अप्रैल 2022 को दिन में 10:30 तक सूर्य का एक महीने के लिए राशि परिवर्तन-

 

*आज दिनांक 15 मार्च 2022 से दिनांक 14 अप्रैल 2022 को दिन में 10:30 तक सूर्य का एक महीने के लिए राशि परिवर्तन-

आज दिनांक 15 मार्च को रात्रि शेष 2:47 से खरमास आरम्भ होकर दिनांक 14 अप्रैल 2022 को दिन में 10:30 तक खरमास रहेगा*
सूर्य के कुंभ से मीन में जाने से आज दिनांक 15 मार्च से खरमास प्रारम्‍भ हो चुका है।
जब-जब सूर्य गुरु के घर में जाते हैं तो खरमास माना जाता है। इसमें शादी-विवाह, गृहप्रवेश इत्‍यादि सभी मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। ये शुभ और अशुभ दोनों ही फल देते हैं।

*इनके राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों का राशिफल-*

मेष-
थोड़ा सा खराब समय कहा जाएगा। आज से द्वादश भाव में सूर्य का जाना हो रहा है। ये संतान से दूरी, प्रेम से दूरी और थोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित करता हुआ दिख रहा है। कलह से बचें। भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभता बनी रहेगी। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ व काली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-
लग्न के राहु से सरकारी तंत्र से लाभ होगा लेकिन साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द हो सकता है। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। अपनों के साथ की वजह से व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होती रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। दुर्गा पाठ व ताम्रपात्र दान करें और अच्‍छा होगा।

यह भी पढें   अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

मिथुन-
थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। कोर्ट-कचहरी से बचें। व्‍यवसायिक संघर्ष बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सूर्य कवच का पाठ व लाल वस्‍तु दान करें। अच्‍छा होगा।

कर्क-
लग्न के चन्द्र होने से पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति की समस्‍या हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। व्‍यवसायिक उथल-पुथल रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। शिवतांडव पाठ करें या करावें।लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-
भाग्‍य में रोड़े अटक सकते हैं। बहुत सारे काम आपके अटकेंगे। फिर भी शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी और सहायक रहेगी। शिव अभिषेक करें, महामृत्युन्जय करावें व काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-
सावधान रहें कि चोट न लगे। किसी परेशानी में न पड़ें। रास्ते बचकर पार करें। वाहन का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। प्रेम और संतान का पूरा साथ रहेगा। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें व कराएं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-
स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। शारीरिक स्थिति में कोई भ्रामक स्थिति पैदा हो सकती है। मन परेशान हो सकता है। मानसिक परेशानी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। कोई भी विशेष चिंता ना करें। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय सही चलता रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें। शनि कवच का पाठ करें या करावें व लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

यह भी पढें   कूटनीतिक दलदल में  प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह : अजयकुमार झा

वृश्चिक-

लग्न में केतु के होने से साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-व्‍यापार की अद्भुत स्थिति है। भाग्‍य साथ देगा। महामृत्युन्जय करें या करावें। और भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-
स्थिति सही है लेकिन थोड़ा जोखिम भरा है। बचकर पार करें। मन खिन्‍न रहेगा। ध्‍यान दें। बच्‍चों के स्‍वाथ्‍स्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक दबाव आपका बढ़ेगा। बाकी सारी चीजें ठीक रहेंगी। इमोशनली परेशान रहेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। बजरंग बली की अराधना व हनुमान कवच का पाठ करते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-
लग्न में मंगल, शुक्र, और शनि के होने से
घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बाधित हो सकती है। व्‍यवसायिक, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। रक्षा मंत्र से दुर्गा का सम्पुट पाठ करावें व मां काली के शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ-
आपमें एक अजीब सी ताकत आ जाएगी। व्‍यवसायिक सफलता की ओर जोरशोर से बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। नाक-कान-गला की समस्‍या आ सकती है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्‍त होगा। भैरव तंत्र करे या करावें।
काल भैरव का दर्शन करना आपके लिए उचित होगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 मई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

मीन-
शत्रु बड़े नजदीक आ जाएंगे। आपके मित्र बन जाएंगे। नतमस्‍तक हो जाएंगे। आप पर सरकार, राजनीतिज्ञों, बड़े अफसरों का हाथ होगा। आपका रौब और रुआब बढ़ा हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। गुरु देव के शरण मे रहें। आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ पूर्वक सूर्यदेव को जल देते रहें। सूर्य अनुष्ठान कराएं। कोई भी ताम्रपात्र पास रखें। सब अच्‍छा होगा।
*“हे चराचर जगत के स्वामी, श्री हरि विष्णु आप भगवान भास्कर के साथ अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आप सबके सम्पूर्ण सुरक्षा, सभी मनोकामनाओं की पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए श्री हरि विष्णु से हमारी विशेष प्रार्थना, और साथ ही आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*

*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*
*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क 9431093636*
*9934428775*,
(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:-*
*7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *