Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व. हीरालाल केडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि

 

काठमांडू, 15 मार्च । आज काठमांडू के अग्रवाल भवन में स्व हीरालाल केडिया जी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्री रमेश कुमार, श्री सुरेश कुमार, श्री राजेश कुमार तथा श्री बिमल कुमार केडिया के पूज्य पिता तथा केडिया अर्गनाइजेशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी, उधोगपति , निष्ठावान *श्री हिरालाल केडिया* का मिति २०७८ साल फागुन २४ गते  के दिन निधन हो गया था ।

श्रद्धांजलि के अवसर पर सभी धर्मावलम्बी के प्रतिनधि उपस्थित थे । सभी के प्रतिनिधियों ने स्व हीरालाल जी के प्रति अपनी अपनी श्रद्धाजंलि आर्पित की । मरवारी सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की । नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष भी श्रद्धांजलि व्यक्त किये । लोगो ने श्री हीरालाल केडिया को एक नेक पुरष के रुप में चित्रित किया।

यह भी पढें   भारत और नेपाल के विकास सहयोग: काभ्रेपलांचोक में दो नए विद्यालय भवनों की आधारशिला रखी गई

इस अवसर पर लोसपा अध्यक्ष श्री महंत ठाकुर तथा लोसपा के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र महतो ने एक विज्ञप्ति के जरिये श्रद्धांजलि व्यक्त की है । लोगों ने यह माना है कि स्व श्री हीरालाल केडिया का समाज मे बहुत बड़ा योगदान रहा है । आज के ही दिन लोगों ने स्व श्री शंकर लाल केडिया को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि के रूप में अपनी भवना व्यक्त की । स्व शंकरलाल केडिया आद्योगिक विकास के मास्टरमाइंड माने जाते थे।

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com