Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कार आरोप में गिरफ्तार एमाले नेता बानियां ५ लाख जमानत देकर रिहा

 
मोहन बानियां, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १७ मार्च । बलात्कार आरोप में गिरफ्तार एमाले नेता मोहन बानियां ५ लाख रुपये जमानत देकर रिहा हुए हैं । जिला अदालत बांके के न्यायाधीश ईश्वरी भट्टराई की इजलास ने बुधबार बनियां से ५ लाख लेकर रिहा करने के लिए आदेश दिया है ।
बनियां प्रतिनिधिसभा के सदस्य (सांसद्) भी हैं । बलात्कार आरोप लगने के बाद उनकी सांसद् पद निलम्बन में पड़ गया है । बानियां के ऊपर आरोप है कि उन्होंने गत माघ १९ गते नेपालगंज स्थित एक होटल में जुम्ला स्थायी निवासी एक ४० वर्षीया महिला के ऊपर जबरजस्ती किया है ।
पीडित महिला ने माघ २७ गते बाँकी पुलिस कार्यालय में लिखित निवेदन दिया था । फागुन १६ गते बानियां को नेपाल पुलिस ने नेपालगंज विमानस्थल से गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *